फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Patients admitted in the district hospital are troubled by the heat, they brought fans from home

Budaun News: जिला अस्पताल में भर्ती मरीज गर्मी से परेशान, घर से लाए पंखा

Tue, 29 Jul 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Patients admitted in the district hospital are troubled by the heat, they brought fans from home
हड्डी रोग वार्ड में भर्ती मरीज व बंद पंखा। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल में मरीज गर्मी से बेहाल है। सोमवार को इमरजेंसी से लेकर हड्डी रोग वार्ड तक कई पंखे बंद थे। पंखे न चलने से मरीजों और तीमारदारों को मच्छर काट रहे हैं। इससे बचाव के लिए एक मरीज तो घर से पंखा लेकर आया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती ककराला के मोहम्मदगंज निवासी गुलाम नवी के बेटे अदनान (9) को सांप ने डस लिया था। इस वजह से रविवार शाम को उसे जिला अस्पताल लेकर आए थे। वहां डाॅक्टर ने इमरजेंसी बेड नंबर सात में भर्ती किया। इसके ऊपर लगा पंखा बंद था। इस वजह से गर्मी में बच्चा व तीमारदार परेशान हो रहे थे। अदनान की मां नाजमा ने घर से पंखा मंगवाया, तब जाकर बच्चे को गर्मी से राहत मिली। इसी तरह बेड नंबर पांच पर भर्ती किशौरा निवासी रामबाबू टाइफाइड होने पर रविवार को भर्ती हुए थे। उनकी मां मोरकली ने बताया कि रात में कई बार बिजली चली जाने की वजह से मच्छर काटते हैं। बिजली न आने पर पंखा चलाने की दूसरी कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

बेड नंबर दो पर भर्ती प्रहलादपुर निवासी उदय पाल (20) को बुखार है। वह बृहस्पतिवार को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हुए थे। उदय के ताऊ ओमकरन ने बताया कि रात में बिजली की कटौती होती है। इस वजह से मच्छर बहुत काटते हैं। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने का भी खतरा है। वहीं, हड्डी रोग वार्ड के अथरौसी निवासी भूपेंद्र का बेटा तरुण (8) और करन (5) सड़क हादसे में घायल हो गए थे। तरुण बेड नंबर दो और करन बेड नंबर तीन पर भर्ती थे। इसी तरह बिल्सी के शुभम माहेश्वरी का पैर टूटा होने की वजह से भी वार्ड में भर्ती थे। इन सभी के बेड के ऊपर पंखा नहीं चल रहा था। इस वजह से तीमारदार हाथ से पंखा कर मरीज को राहत दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- जिला अस्पताल में लाइट चली जाने पर इनवर्टर की सुविधा है, लेकिन इससे पंखे नहीं चलते। जहां भी पंखे खराब हैं। उनको जल्द से जल्द सही कराया जाएगा। - डॉ.कप्तान सिंह, सीएमएस

हड्डी रोग वार्ड में भर्ती मरीज व बंद पंखा। संवाद

हड्डी रोग वार्ड में भर्ती मरीज व बंद पंखा। संवाद

हड्डी रोग वार्ड में भर्ती मरीज व बंद पंखा। संवाद

हड्डी रोग वार्ड में भर्ती मरीज व बंद पंखा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed