फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pathology lab is being built with 88 lakhs, work is incomplete even after one and a half years

Budaun News: 88 लाख से बन रही पैथालॉजी लैब, डेढ़ साल बाद भी काम अधूरा

Sun, 13 Jul 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Pathology lab is being built with 88 lakhs, work is incomplete even after one and a half years
जिला अस्पताल का पै​थोलॉजी लैब का भवन पर काम करता मजदूर। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल में करीब डेढ़ साल से पैथलॉजी लैब के भवन का निर्माण चल रहा है। इसके लिए शासन से 88 लाख रुपये मंजूर किए गए। निर्माण कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा करना था लेकिन अब तक पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ठेकेदार की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसके लिए डीएम व सीएमओ ठेकेदार को फटकार लगा चुके हैं। इसके बाद भी लैब तैयार नहीं हो सकी है। करीब डेढ़ साल से लैब अस्थाई भवन में चल रही है। यहां जांच कराने आए लोगों को धूप, बारिश व सर्दी में खुले आसमान के नीचे लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


बढ़ेगा जांचों का दायरा
अब तक जिला अस्पताल में सभी जांचें नहीं हो पा रही हैं। नए भवन लैब शुरू होने पर नई मशीनें आएंगी और जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसका जिले के लोगों को इंजतार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- अब कुछ ही काम शेष है। ठेकेदार को जुलाई में ही काम पूरा कराकर हैंडओवर करने की हिदायत दी गई है। अगस्त के पहले सप्ताह में लैब नए भवन में शिफ्ट होने की संभावना है। इसके बाद यहां जांच के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed