फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   pathan movie show housefull

Budaun News: पुलिस सुरक्षा में ‘पठान’.. सिनेमाघर के बाहर पहरेदार, अंदर दर्शकों की भरमार

Thu, 26 Jan 2023 05:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
pathan movie show housefull
उझानी (बदायूं)। पठान फिल्म के विरोध के मद्देनजर बुधवार सुबह से ही पुलिस फोर्स ने एडीएस सिनेप्लेक्स की घेराबंदी कर ली। विरोध करने के लिए कोई आसपास भी नजर नहीं आया, लेकिन पहला शो शुरू होने से पहले ही सभी टिकट बिक गए।
विज्ञापन

नगर के इकलौते सिनेमाघर में पठान फिल्म का पहला शो दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। फिल्म के विरोध के मद्देनजर सिनेमाघर पर पुलिस तैनात रही। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में फोर्स ने मुख्य द्वार पर ही दर्शकों की चेकिंग की। सिनेमाघर संचालक दीपक गुप्ता ने बताया कि पहले शो के अधिकतर टिकट ऑनलाइन ही बुक हो गए थे। बुकिंग काउंटर से टिकट मुहैया कराए गए। पहले शो में कोई भी सीट खाली नहीं थी। दूसरे शो में उम्मीद के अनुरूप दर्शकों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

अफसर भी ‘पठान’ को लेकर लेते रहे अपडेट
फिल्म का पहला शो शुरू होने से पहले ही अफसरों ने स्थानीय पुलिस कर्मियों से सुरक्षा इंतजाम को लेकर बात की। करीब तीन घंटे के दौरान पुलिस की ओर से अफसरों को तीन-चार बार अपडेट दिया गया। अफसरों को भी फिल्म के विरोध की आशंका बनी हुई थी। पहले शो के बाद कोतवाली पुलिस ने भी राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed