{"_id":"58cc271c4f1c1b2e5a32aaaa","slug":"passengers-commotion-if-buses-do-not-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसें न मिलने पर यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसें न मिलने पर यात्रियों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
bus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरएम ने कहा-फिलहाल इंतजार करो
होली पर घरों पर आए लोग अब वापस जा रहे हैं। बदायूं रोडवेज डिपो में शुक्रवार को दिल्ली रूट की अधिकतर बसें वर्कशॉप में ही खड़ी रही। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने एआरएम से इस संबध में बात की तो उन्हें इंतजार करने का आश्वासन दिया गया। तपती दोपहर में काफी इंतजार करने के बाद भी जब बस नहीं मिली तो यात्रियों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने वर्कशॉप के गेट पर हंगामा शुरू कर दिया।
वर्कशॉप के गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मचारी ने हंगामा कर रहे यात्रियों को समझाने की कोशिश की लेकिन यात्री मानने को तैयार नहीं थे। रोडवेज कर्मचारियों ने यात्रियों को वर्कशॉप से बस निकालने के लिए गेट से हटने के लिए कहा, लेकिन कई यात्री नहीं माने। कुछ समय बाद वे काफी समझाने के बाद हटे तो एक बस वर्कशॉप से निकल सकी। इस पर यात्रियों में सीट घेरने की होड़ मच गई। कुछ यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर सीट घेरी तो कुछ लोगों ने अपने बच्चों की जान जोखिम में डाल दी और खिड़की से बच्चे को बस के अंदर घुसा दिया। ऐसी स्थिति देखकर स्टैंड पर मौजूद अन्य जगहों पर जाने वाले यात्रियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन अपनी मंजिल पर पहुंचने की जल्दबाजी के आगे उन्होंने कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था।