फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Passengers are troubled by the arbitrariness of private drivers

Budaun News: निजी वाहन चालकों की मनमानी से यात्री परेशान

Tue, 13 May 2025 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled by the arbitrariness of private drivers
इंद्रा चौक पर ऑटो में ओवर लोड जातीं सवारी। संवाद
बदायूं। बदायूं-बरेली मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन होने के बावजूद निजी वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इससे यात्रियों को कम दूरी का भी दोगुना से अधिक किराया देना पड़ रहा है। वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री भी बैठाए जा रहे है, इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

रोडवेज बस में बिनावर का 16 रुपये किराया है, लेकिन निजी वाहन चालक 30 रुपये तक प्रति सवारी वसूलते हैं। नवादा चौराहे के पास निजी वाहनों की लाइन लगी रहती है।
विज्ञापन

सोमवार को जायजा लिया तो सवारियां परेशान दिखाई दीं। निजी वाहन चालक मनमानी राशि वसूल रहे थे। राजपुर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनको घटपुरी के पास अपनी रिश्तेदारी में जाना है। रोडवेज बस के परिचालक ने बैठाने मना कर दिया और कहा कि वहां स्टाॅप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस में जाते ताे 15 रुपये में पहुंच जाते, लेकिन निजी वाहन चालक 30 रुपये से कम लेने को तैयार नहीं हैं। भमोरा निवासी ओमकार ने बताया कि बरेली तक जाने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन भमोरा तक रोडवेज बस चालक बैठाने से कतराते हैं।

ऐसे में निजी वाहनों से ही सफर करना पड़ता है। निजामपुर निवासी सतीश ने बताया कि निजी वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि हर स्टॉप पर बस को रोकें और सवारियों को उतारना और बैठाना सुनिश्चित करें। अगर कोई चालक परिचालक इस तरह की लापरवाही करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-अजय कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed