{"_id":"69e141afc5ceb933990acb54","slug":"parts-of-three-machines-damaged-boiler-transformer-faulty-badaun-news-c-123-1-bdn1036-161764-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तीन मशीनों के पार्ट क्षतिग्रस्त, बॉयलर का ट्रांसफार्मर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तीन मशीनों के पार्ट क्षतिग्रस्त, बॉयलर का ट्रांसफार्मर खराब
विज्ञापन
एचपीसीएल प्लांट। संवाद
- फोटो : संवाद
बदायूं। सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट का संचालन अभी शुरू नहीं हो सका है। बीते 12 मार्च को प्लांट परिसर में दो अधिकारियों की हत्या के बाद से बंद पड़ा प्लांट अब तकनीकी जांच और ट्रायल के दौर से गुजर रहा है। करीब एक माह से बंद पड़े प्लांट की मशीनों की तकनीकी टीमों ने गहन जांच की है। जांच के दौरान तीन प्रमुख मशीनों के कुछ महत्वपूर्ण पार्ट क्षतिग्रस्त पाए गए, जबकि बॉयलर से संबंधित ट्रांसफॉर्मर में भी खराबी सामने आई है। इसके चलते संचालन शुरू करने से पहले मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है।
तकनीकी टीमों ने लंबे समय से बंद मशीनों में जमी गंदगी और कचरे को साफ करने का काम तेज कर दिया है। इसके साथ ही मशीनों के खराब पार्ट बदलने और बॉयलर ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत का कार्य भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तकनीकी समस्याओं का समाधान होने के बाद ही प्लांट को दोबारा चालू किया जाएगा।
प्लांट प्रबंधन का कहना है कि संचालन शुरू करने से पहले सभी सुरक्षा मानकों और तकनीकी प्रक्रियाओं की दोबारा जांच की जाएगी। किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचते हुए ट्रायल रन के जरिए मशीनों की कार्यक्षमता परखा जाएगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी दिक्कत न आए। एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया मशीनों की मरम्मत के बाद ही प्लांट का सही तरीके से संचालन शुरू हो सकेगा।