{"_id":"68b4ab22b8b35976fb0932f1","slug":"partners-took-away-cash-and-cheques-from-petrol-pump-report-filed-badaun-news-c-123-1-sbly1035-146077-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पेट्रोल पंप से नकदी व चेक उठा ले गए पार्टनर, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पेट्रोल पंप से नकदी व चेक उठा ले गए पार्टनर, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
उझानी। ब्लाक प्रमुख के भाई ने पेट्रोल पंप के पार्टनर पूर्व सैनिक पर दो चेक और दो लाख रुपये से अधिक की नकदी उठा ले जाने का आरोप लगाया है। इन दोनों के बीच पंप से होने वाली कमाई के बंटवारे को लेकर विवाद है। ब्लाक प्रमुख के भाई पंप के पार्टनर पर मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौआ निवासी प्रेम सिंह शाक्य की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि पुस्तैनी जमीन पर पेट्रोल पंप का निर्माण कराते समय उन्होंने मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद निवासी पूर्व सैनिक सुनील तोमर के बतौर सहयोग दो लाख रुपये लगवाए थे। इसके बाद सुनील 16 मई को आए और पंप पर रखे उनके साइन किए दो चेक, स्टांप पेपर और 2.35 लाख रुपये उठा ले गए। आरोपी पूर्व सैनिक ने हिस्सेदारी मांगते हुए प्रेम सिंह के साथ गाली गलौज की। लाइसेंसी रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।
किसी तह भागकर घर पहुंचे पेट्रोल पंप मालिक अपने भाई ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य के साथ लौटे। तब तक आरोपी पूर्व सैनिक मौके से चले गए। लेनदेन का विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष में समझौता के लिए कोतवाली में वार्ता भी हुई, लेकिन विवाद नहीं सुलझ पाया। पेट्रोल पंप मालिक की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व सैनिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।