फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Parshwanath team topped in antakshari

Budaun News: अंताक्षरी में अव्वल रही पार्श्वनाथ टीम

Fri, 05 Sep 2025 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Parshwanath team topped in antakshari
अंताक्षरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेती टीमे। संवाद
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में मनाए जा रहे पर्युषण पर्व का आठवां दिन बृहस्पतिवार को यहां उत्तम त्याग धर्म के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

पहले जैन श्रावकों ने जिनेंद्र भगवान का मंगल जलाभिषेक, पूजा पाठ किया। इस दौरान निखिल जैन ने कहा कि उत्तम त्याग धर्म में सच्चे मन से कषाय और मिथ्यात्व का त्याग करना उत्तम त्याग धर्म है। आत्म शुद्धि के उद्देश्य से क्रोध, मान, माया, लोभ आदि विकारी भावों को छोड़ना तथा स्व और पर के उपकार की दृष्टि से अपने उपभोग के धन-धान्य आदि पदार्थों का सुपात्र को दान करना भी त्याग धर्म है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तम त्याग कह्यो जग सारा, औषध शास्त्र अभय आहारा अर्थात जो वस्तु अपनी नहीं है, उसमें ‘मेरा’ पना छोड़ना, त्याग कहलाता है। इसी क्रम में कार्यक्रम प्रभारी प्रशान्त जैन व संचालक नीरेश जैन ने धार्मिक अंताक्षरी प्रतियोगिता कराई। इसमें आदिनाथ टीम, पार्श्वनाथ टीम और महावीर टीम ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल द्वारा पार्श्वनाथ टीम को प्रथम, आदिनाथ टीम ने उत्तम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व यहां आचार्य मांगतुंग द्वारा रचित भक्तांवर पाठ का आयोजन ममता जैन के निर्देशन में सम्पन्न कराया गया। इसके बाद 48 दीपों से भगवान जिनेंद्र की सामूहिक मंगल आरती की गई। इस मौके पर मृगांक कुमार जैन, अनिल जैन, मयंक जैन, संभव जैन, लकी जैन, अनंत जैन, इंदु जैन, मोना जैन, स्वीटी जैन, दिव्या जैन, आरती जैन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed