फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Parking and shopping mall will be built in front of Shri Krishna Inter College in the city.

Budaun News: शहर में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के सामने पार्किंग और बनेगा शॉपिंग मॉल

Sat, 25 Apr 2026 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 25 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Parking and shopping mall will be built in front of Shri Krishna Inter College in the city.
एसके इंटर कॉलेज के सामने बना पा​र्किंग स्थल। संवाद
बदायूं। शहर में बढ़ती पार्किंग समस्या लगातार परेशानी बढ़ा रही है। ऐसे में नगर पालिका परिषद ने पार्किंग स्थल को बेहतर करने की योजना बनाई है। इसके तहत श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के सामने संचालित मौजूदा पार्किंग स्टैंड को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर बहुउद्देश्यीय परिसर बनाया जाएगा। इसके तहत बेसमेंट में सुव्यवस्थित पार्किंग और उसके ऊपर शॉपिंग मॉल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव के चलते मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पार्किंग की समस्या गंभीर होती जा रही है। वर्तमान पार्किंग स्टैंड में आसपास के दुकानदार से लेकर अन्य लोग अपने वाहन आड़े-तिरछे खड़े करते हैं। इसकी वजह से पार्किंग स्थल में वाहनों काे निकालने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने इस स्थल के समुचित उपयोग के लिए योजना तैयार की है। जिससे कम जगह में अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। योजना के अनुसार बेसमेंट में आधुनिक डिजाइन के साथ पार्किंग विकसित की जाएगी। जहां दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी। इससे न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि सड़कों पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके ऊपर बनने वाले कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में दुकानों का निर्माण कर उन्हें किराये या आवंटन के माध्यम से दिया जाएगा। इससे नगर पालिका की आय में निरंतर वृद्धि होगी। नगर पालिका के पास वर्तमान में आय के सीमित स्रोत हैं। ऐसे में यह परियोजना वित्तीय मजबूती के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
शहर में दो जगह चल रही है पार्किंग



-अभी शहर में दो जगह पर पार्किंग संचालित है। इसमें श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज के सामने पार्किंग बनवाई गई है। यहां पर पालिका की ओर से सार्वजनिक शौचालय भी बनाया गया है। इसके अलावा घंटाघर पर राजकीय महिला महाविद्यालय के पास पार्किंग संचालित है। इसकी वजह से शहर में काफी वाहनों का आना रुक जाता है। साथ ही आसपास के दुकानदारों को भी फायदा है। वह अपने वाहनों को वहां पर खड़ा कर देते हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति नहीं होती है।


-----------

वर्जन--
शहर को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें पार्किंग स्थल को बेहतर करते हुए उसके ऊपर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाए जाने की योजना है। इसको लेकर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक होगी।



-विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed