फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pankaj Udhas left a mark on the hearts of the people of Badaun.

Budaun News: बदायूं के लोगों के दिलों पर छाप छोड़ गए पंकज उधास

Tue, 27 Feb 2024 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Udhas left a mark on the hearts of the people of Badaun.
बदायूं के यूनियन क्लब में 2016 में स्मृति वंदन महोत्सव में गजल सुनाते गजल गायक पंकज उदास- फाइल
चिट्ठी आई है आई है चिट्ठी आई है सुनकर झूम उठे थे शहर के लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मशहूर गजल गायक पंकज उधास नवंबर 2016 में बदायूं आए थे। जिला पंचायत कार्यालय के पास स्थित यूनियन क्लब मैदान में आयोजित काव्य संध्या में उन्होंने चिट्ठी आई है आई है चिट्ठी आई है गजल सुनाई तो लोग झूम उठे थे। लोगों के दिलों में वह यादें अब भी ताजा हैं।
बदायूं का संगीत, साहित्य, गीता, कविता से बढ़ा नाता है। गीतकार शकील बदायूंनी, डॉ. उर्मिलेश शंखधार, डॉ. ब्रजेंद्र अवस्थी जैसे बड़े नामों ने बदायूं को पहचान दी है। सहसवान के संगीत घराने को कई पद्मश्री, पद्म भूषण पुरस्कार भी मिल चुके हैं। स्मृति वंदन संस्था के पांचवें महोत्सव का आयोजन चार नवंबर 2016 को किया गया था। आयोजकों ने महोत्सव में आने के लिए पंकज उधास से संपर्क किया तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी थी।
विज्ञापन

पंकज उधास के कारण समारोह में जिले भर से काफी भीड़ उमड़ी थी। रविवार को जब पंकज उधास के निधन की खबर पता लगी तो यहां भी शोक की लहर दौड़ गई। बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष, स्मृति वंदन के सचिव भानु प्रकाश यादव, साहित्यकार अशोक खुराना, डॉ. मेघा अग्रवाल आदि ने उनके निधन पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं के यूनियन क्लब में 2016 में स्मृति वंदन महोत्सव में गजल सुनाते गजल गायक पंकज उदास- फाइल

बदायूं के यूनियन क्लब में 2016 में स्मृति वंदन महोत्सव में गजल सुनाते गजल गायक पंकज उदास- फाइल

बदायूं के यूनियन क्लब में 2016 में स्मृति वंदन महोत्सव में गजल सुनाते गजल गायक पंकज उदास- फाइल

बदायूं के यूनियन क्लब में 2016 में स्मृति वंदन महोत्सव में गजल सुनाते गजल गायक पंकज उदास- फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed