फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   panchayat election

बिसौली से अमित और इस्लामनगर से अनुपमा बनीं ब्लॉक प्रमुख

Thu, 20 Feb 2020 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
बदायूं। जिले में उझानी, इस्लामनगर और बिसौली में ब्लॉक प्रमुख पद काफी दिनों से रिक्त चल रहे थे। इन रिक्त पदों पर चुनाव की अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछलेे दिनों जारी कर दी थी। इसके बाद में तीन ब्लॉकों में नामांकन पत्र दाखिल हुए। उझानी में एक ही प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसके चलते वह निर्विरोध चुन लिए गए, जबकि इस्लामनगर और बिसौली में ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव हुआ। इसके बाद बुधवार को बिसौली से अमित पाठक और इस्लामनगर से अनुपमा सिंह को ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

बिसौली। यहां ब्लॉक प्रमुख पद पर पति-पत्नी आमने-सामने रहे। भाजपा के अमित पाठक और उनकी पत्नी विनीता पाठक चुनाव मैदान में उतरीं। वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीवती के पति रामवीर सिंह ने नामांकन कराया था। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान हुआ। इसमें विनीता पाठक को एक भी वोट नहीं पड़ा, जबकि उनके पति भाजपा के अमित पाठक को 55 वोट मिले। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति को 13 वोट मिले। यहां पर 82 लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया था। इसमें 14 वोट निरस्त हुए। जिसके चलते प्रशासन ने अमित पाठक को ब्लॉक प्रमुख घोषित किया।
विज्ञापन

इस्लामनगर। यहां पर हुए ब्लॉक प्रमुख पद पर मां-बेटा समेत तीन लोगों ने दावेदारी ठोंकी। इसमें भाजपा की तरफ से अनुपमा सिंह खड़ी हुई, जबकि सपा की तरफ से पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव की पत्नी कैलाशो देवी और उनके बेटे दिनेश यादव ने भी पर्चा भरा। इसमें यहां पर 48 वोट पड़े। इसमें 47 वैध और एक मत निरस्त हुआ। 47 मतों में से 46 मत अनुपमा सिंह को मिले जबकि कैलाशो को एक भी वोट नहीं मिला। हालांकि उनके बेटे दिनेश को मात्र एक मत मिला। ब्लॉक प्रमुख चुनी गई अनुपमा सिंह ने अपनी जीत का श्रेय अपने ताऊ ससुर श्रीपाल सिंह व दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह समेत भाजपा नेतृत्व और पार्टी पदाधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलमालाओं से किया जोरदार स्वागत
बिसौली। चुनाव जीतकर बाहर निकलते ही समर्थकों ने अमित पाठक को फूलमालाओं से लाद दिया। बैंड बाजों के साथ समर्थक उन्हें हरि फार्म ले गये। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश, पूर्व मंत्री गेंदनलाल मौर्य, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, नगर अध्यक्ष अक्कू रस्तोगी आदि ने कहा कि यह भाजपा के सुशासन की जीत है। भाजपा का ब्लाक प्रमुख बनने से क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। इस मौके पर राजेन्द्र पाठक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शारदेन्दु पाठक, पंकज सिंह चौहान, सनवीर पाल, दीपक पाठक, अभीक्ष पाठक, विपनेश मिश्रा, अरविंद मिश्रा, नरेन्द्र पाठक, आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed