फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   pala on crop

फसलों पर पड़ा ‘पाला’, बिछी बर्फ जैसी चादर 

Wed, 11 Jan 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 11 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
pala on crop
फसलों पर पड़ा ‘पाला’, बिछी बर्फ जैसी चादर 
करीब डेढ़ दशक बाद इलाके में मंगलवार इस कदर तुसार (पाला) पड़ा कि पौधे कुमलाए नजर आए। सब्जी फसलों को तो तुसार ने बर्फ जैसी चादर ने अपने आगोश में समेट लिया। आलू क्या गोभी, सरसों और शिमला मिर्च के पत्ते भी पहले दिन ही झुलसने के कगार पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

मंगलवार शाम से ही तापमान में तेजी के साथ गिरावट के बीच सुबह में काश्तकार खेतों पर पहुंचे तो फसलों पर तुसार का प्रकोप देख कड़ाके की ठंड में भी पसीना छूट गया। किसानों में भागमल चौधरी ने डेढ़ दशक के बाद उन्हें पहली बार इस सीजन में जबर्दस्त तुसार का अहसास हुआ है। आलू और पत्तेदार सब्जियों को तो तुसार ने बर्फ जैसी चादर ने लपेट रखा था। गेहूं को तुसार से अभी किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं है लेकिन पत्तेदार सब्जियों में गोभी, शिमला मिर्च, टमाटर और आलू की फसल ऐसे ही दो-तीन दिन तक तुसार पड़ने की स्थिति में झुलसने लगेगी। पालक, मैथी और टमाटर को ज्यादा नुकसान की आशंका बनी हुई है। वैज्ञानि क भी कहते हैं कि ज्यादा तुसार पड़ने से सब्जी फसलों की बढ़वार प्रभावित होती है। 
विज्ञापन


बचाव को फसलों में करें हल्की सिचाई
उझानी। तुसार से फसलों को लिए देसी नुस्खों पर गौर करें तो इसका सबसे अच्छा तरीका हल्का सिचाई का है। हल्की सिचाई करने से पौधे झुलसने से बच जाते हैं। इससे वैज्ञानिक भी इंकार नहीं करते। वैसे, खासकर आलू की फसल को तुसार के प्रकोप से बचाने के लिए प्रति एकड़ फसल में एक निश्चित दू पर पांच-छह जगह धुआं करके वायुमंडल को फसल के अनुरूप किया जा सकता है। यह नुस्खा किसान पहले भी अपनाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके के किसानों ने मंगलवार रात पड़े तुसार (पाला) के प्रकोप से कृषि विज्ञान केंद्र पर आकर अवगत कराया है। उन्हें सलाह दी गई है कि वह देसी नुस्खों पर गौर करते हुए पौधों को झुलसने से बचाएं। तुसार का प्रकोप इसलिए भी बढ़ा है कि पहाड़ी इलाकों में वर्फबारी हो रही है।- डॉ. संजय कुमार, कृषि वैज्ञानिक, पादक सुरक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed