फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Paddy purchase

धान खरीद : पहले दिन नहीं खुला खाता

Sat, 02 Oct 2021 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchase
दिनभर बंद रहा सरकारी क्रय केंद्र। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शासन के निर्देेश पर शुक्रवार से धान खरीद के लिए सेंटर खोल दिए गए लेकिन पहले दिन जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर सिर्फ बैनर टांगने के साथ साफ-सफाई का काम हुआ। कुछ स्थानों पर तो क्रय केंद्र प्रभारी भी नहीं पहुंचे। ऐसे में दिन भर केंद्र बंद रहे। जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश है कि समय से केंद्रों को खोला जाए। साथ ही किसानों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से बदायूं मंडी में दो क्रय केंद्रों को खोला गया है जो सुबह से 10 बजे चालू कर दिए गए ताकि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार का दिक्कत का सामना न करना पड़े। मार्केटिंग इंस्पेक्टर मुकेश कुमार की ओर से किसानों को फोन कर इस संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

दातागंज में आरएफसी की ओर से क्रय केंद्र स्थापित किया गया। यहां पर क्रय केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते और अपनी अन्य जरूरी कामों को निपटाते नजर आए। कहा कि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उझानी मंडी में दो क्रय केंद्रों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों सेंटर का चार्ज एक ही केंद्र प्रभारी पर था। दोपहर करीब डेढ़ बजे के समय क्रय केंद्र बंद मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह के समय कुछ देर के लिए केंद्र खोला था। लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया।
उसावां में लिलवां साधन सहकारी समिति पर दिन भर ताला लटका रहा। लोगों के अनुसार शुक्रवार को यह क्रय केंद्र नहीं खुला। ऐसे में आने वाले समय में किसानों को यहां पर धान बेचने में परेशानी हो सकती है।

-
जिले में सभी केंद्र संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह समय से अपना केंद्र खोलें। अगर इसमें किसी स्तर पर लापरवाही मिली तो जांच करके उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- प्रकाश नारायण, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed