{"_id":"608717da8ebc3eb92f03f168","slug":"oxygen-supply-badaun-news-bly445068660","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: काशीपुर और बरेली से मिली ऑक्सीजन सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: काशीपुर और बरेली से मिली ऑक्सीजन सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। ऑक्सीजन संकट में सोमवार को कुछ सुधार हुआ है। बरेली ऑक्सीजन प्लांट से एक बार फिर से ऑक्सीजन की सप्लाई मिलने लगी है। काशीपुर ऑक्सीजन प्लांट के साथ बरेली से भी ऑक्सीजन सप्लाई मिलने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज को करीब 20 घंटे का बैकअप मिल गया है। इस बीच राजकीय मेडिकल कॉलेज ने दो बड़े टाइप-डी सिलिंडर जिला अस्पताल को भी उपलब्ध करा दिए हैं। यहां अब ऑक्सीजन का संकट फिलहाल खत्म हो गया है।
कोरोना की दूसरी लहर के बीच अब तक जिले में करीब आठ हजार संक्रमित मिल चुके हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमितों के लिए 140 बेड की व्यवस्था है। यहां 100 से ज्यादा संक्रमित भर्ती हैं। इनमें 70 से ज्यादा संक्रमितों को ऑक्सीजन पर रखा गया है। मांग के अनुरूप ऑक्सीजन न मिलने के कारण कई दिन से लगातार हालात बिगड़ रहे थे। इस बीच रविवार को जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन खत्म हो गई। वहीं दूसरी ओर बरेली प्लांट ने भी ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं दी। इससे आपात हालात पैदा हो गए। सोमवार को काशीपुर प्लांट से 60 और बरेली से दो खेप में 80 सिलिंडर की सप्लाई मिलने के बाद हालात में कुछ सुधार हुआ है।
रविवार रात और सोमवार को मिली ऑक्सीजन सिलिंडरों की सप्लाई के बाद मेडिकल कॉलेज को करीब 20 घंटे की ऑक्सीजन का बैकअप मिल गया है। इसके साथ ही 20 संक्रमितों को पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन से ऑक्सीजन भी दी जा रही है। मंगलवार को भी काशीपुर और बरेली से ऑक्सीजन सप्लाई मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल को अलीगढ़ प्लांट से मिलेगी ऑक्सीजन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो दिन से ऑक्सीजन को लेकर आपात स्थिति बनी हुई थी। इस बीच रविवार को जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन का स्टॉक शून्य पर आने के कारण हालात बेकाबू होने लगे थे। जिला अस्पताल प्रशासन ने ऐसे गंभीर मरीजों को भर्ती करने से हाथ खड़े कर लिए थे जिनको ऑक्सीजन की जरूरत थी। इस बीच सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज को ऑक्सीजन का कुछ बैकअप मिला तो जिला अस्पताल को भी दो बड़े टाइप-डी ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करा दिए। इस बीच जिला अस्पताल को मंगलवार शाम तक अलीगढ़ ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन सप्लाई की बात कही जा रही है। सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से दो ऑक्सीजन सिलिंडर मिल गए हैं। मंगलवार शाम तक अलीगढ़ प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई मिलने की उम्मीद है।
ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित हुई तो बिगड़ जाएंगे हालात
राजकीय मेडिकल कॉलेज में गंभीर संक्रमितों की संख्या सोमवार को बढ़कर 70 से ज्यादा हो गई। इनको ऑक्सीजन पर रखा गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास इस समय करीब 20 घंटे का ऑक्सीजन बैकअप है। सोमवार शाम खाली सिलिंडर की एक खेप रिफिलिंग के लिए काशीपुर ऑक्सीन प्लांट भेज दी गई है। मंगलवार शाम तक वहां से सप्लाई मिलने की उम्मीद है। इधर, बरेली से भी मंगलवार को एक और खेप मिलने की बात कही जा रही है। अधिकारी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि अगर ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित होती है तो हालात बिगड़ सकते हैं।
बरेली ऑक्सीजन प्लांट से सप्लाई मिलने लगी है। काशीपुर से भी 60 सिलिंडर की सप्लाई मिली है। मंगलवार को भी दोनों स्थानों से सप्लाई मिलने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज में अभी 70 से ज्यादा संक्रमित ऑक्सीजन पर हैं। मेडिकल कॉलेज को कुछ बैकअप मिला है। प्रशासन और मेडिकल कॉलेज के अधिकारी लगातार ऑक्सीजन प्लांट के संपर्क में हैं। इस समय करीब 120 सिलिंडर हमारे पास हैं। हर स्तर पर कोशिश की जा रही है कि ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित न हो। अलीगढ़ ऑक्सीजन प्लांट से भी संपर्क किया जा रहा है। - डॉ. ज्ञानेंद्र, नोडल अधिकारी ऑक्सीजन