{"_id":"60846bad8ebc3ea1da334a4d","slug":"oxygen-supply-badaun-news-bly44489531","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन सिलिंडर जुटाने में लगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन सिलिंडर जुटाने में लगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के अलावा ऑक्सीजन का संकट भी बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह आ गई है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। इससे मरीजों को भी खतरा बढ़ गया है। ऐसे में पुलिस ने एक नेक पहल शुरू की है। जिसमें जहां-जहां ऑक्सीजन सिलिंडर प्रयोग हो रहे हैं, पुलिस उन्हें एकत्र कर रही है, जिससे उनमें ऑक्सीजन भंडारण कर कोविड अस्पताल में रखवाए जा सकें। इस बाबत एसएसपी संकल्प शर्मा ने जिले के सभी इंस्पेक्टर, एसओ को निर्देश दिए हैं।
कहा है कि जिले में जहां ऑक्सीजन सिलिंडर प्रयोग हो रहे हैं, ऐसे तमाम लोग जो गैस वेल्डिंग का काम कर रहे हैं। उनके पास ऑक्सीजन सिलिंडर मौजूद रहते हैं। वह कुछ समय के लिए अपना काम रोक कर सिलिंडर देकर मरीजों की जान बचाने में सहयोग करें। ये सिलिंडर राजकीय मेडिकल कॉलेज को सौंपे जाएंगे। जिससे कॉलेज प्रशासन उनमें ऑक्सीजन भरवाकर स्टाक में रख सके।
बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के पास कुल 261 ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। लगातार मरीज बढ़ने से सिलिंडरों की संख्या कम पड़ गई है। ऑक्सीजन की भी कमी चल रही है। इससे एसएसपी ने खाली सिलिंडरों का इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। जिस पर पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में गैस वेल्डिंग करने वालों को तलाश करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
संक्रमण थमने पर वापस कर दिए जाएंगे सिलिंडर
एसएसपी संकल्प शर्मा ने जिन सिलिंडरों को एकत्र करने के आदेश दिए हैं उन्हें बाद में वापस कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित दुकानदार का नाम उसके सिलिंडर पर लिख दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस किसी पर बेवजह का दबाव नहीं बनाएगी।
कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी है ही। साथ ही सिलिंडर भी कम पड़ रहे हैं। इसलिए हमने सभी थानेदारों से कहा है कि वह स्वेच्छा से कोई सिलिंडर दे, तो उसे ले लें। जिससे उनमें ऑक्सीजन भरवाकर कोविड अस्पताल को दिए जा सकें। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। - संकल्प शर्मा, एसएसपी