फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   oxygen plant

बदायूं में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, शासन ने मांगा प्रस्ताव

Tue, 27 Apr 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
oxygen plant
बदायूं। कोरोना संक्रमण के खतरे की बीच ऑक्सीजन की लगातार कमी बनी हुई है। ऐसे में संक्रमित मरीजों को दिक्कत सामने आ रही है। इसको देखते हुए शासन ने प्रदेश में 47 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दी है। जिसमें बदायूं भी शामिल है। शासन ने जिला प्रशासन से प्लांट लगाने के लिए जगह चिह्नित कर प्रस्ताव मांगा है। जिला प्रशासन ने शासन को राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का नाम भेजा है।
विज्ञापन

कोविड-19 के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालात यह हैं कि जिले में अभी 22 सौ अधिक सक्रिय मरीज हैं। जिनका इलाज अभी चल रहा है। जिसमें से करीब 100 मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। अधिकतर को ऑक्सीजन दी जा रही है। जिले में ऑक्सीजन की पहले से कमी है। ऐसे में ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों की जान को खतरा हो सकता है। बदायूं समेत यहीं हालात पूरे प्रदेश के हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने बदायूं समेत 47 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दी है। इसको लेकर प्रदेश सरकार केे तरफ से जमीन का चयन कर प्रस्ताव मांगा गया। हालांकि यह प्लांट कब से लगना शुरू होगा, कौन सी फर्म लगाएगी, कब तक ये पूरा होगा, इसके बारे में स्थानीय अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए बदायूं का भी चयन किया गया है। इसको बनाने के लिए जमीन की जरूरत है। ऐसे में राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का नाम भेजा गया है। - दीपा रंजन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed