फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   oxygen crises

ऑक्सीजन बैकपअ खत्म होने पर मेडिकल कॉलेज में बने आपात हालात

Sat, 01 May 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
oxygen crises
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार रात एक बार फिर से ऑक्सीजन का संकट गहरा गया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस संबंध में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को खबर दी। किसी तरह की अनहोनी को देखते हुए सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह सिविल लाइंस पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि, इस दौरान ऑक्सीजन बैकअप पूरी तरह से खत्म होने से पहले ऑक्सीजन सिलिंडर की एक खेप मेडिकल कॉलेज को मिल गई।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में इन दिनों 106 गंभीर संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इनमें 95 फीसदी संक्रमितों को ऑक्सीजन पर रखा गया है। मेडिकल कॉलेज को खपत के अनुपात में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं मिल पा रही। इससे पहले जिले भर में सीएचसी और पीएचसी से भरे हुए ऑक्सीजन सिलिंडर जुटाकर किसी तरह से हालात पर काबू किया गया। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के पास करीब 20 घंटे का ऑक्सीजन बैकअप था। अधिकारियों को पूरी उम्मीद थी कि बैकअप खत्म होने पर आपात स्थिति से पहले ऑक्सीजन की सप्लाई मिल जाएगी, लेकिन इसमें कुछ देरी होने लगी। इसके बाद अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से रात में ही सूचना पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन

किसी अनहोनी से निपटने के लिए जिले भर के सरकारी अस्पतालों से ऑक्सीजन सिलिंडर जुटाकर मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं को सुचारु किया गया। हालांकि बाद में ऑक्सीजन की सप्लाई मिल गई। इससे पहले मेडिकल कॉलेज में पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। देर रात तक सीओ सिटी यहां डटे रहे। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सीपी सिंह का कहना है कि ऑक्सीजन बैकअप को लेकर आपात हालात पैदा हो गए थे। बाद में किसी तरह से हालात काबू में किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशीपुर से मिले 60 ऑक्सीजन सिलिंडर
शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज को काशीपुर ऑक्सीजन प्लांट से 60 सिलिंडर की सप्लाई मिली है। बरेली से भी सप्लाई देर रात तक पहुंचने की उम्मीद है। दरअसल, संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होने और ऑक्सीजन की मांग के अनुरूप सप्लाई न मिलने के कारण मेडिकल कॉलेज में बार-बार आपात हालात पैदा हो रहे हैं। अधिकारी भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि अगर एक घंटे के लिए ऑक्सीजन बैकअप शून्य पर आता है तो पता नहीं कितने संक्रमितों की जान जा सकती है। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार सुबह तक के लिए ही ऑक्सीजन बची है। हालांकि, इससे पहले सप्लाई मिलने की उम्मीद है।
जिला अस्पताल को मिले सात ऑक्सीजन सिलिंडर
जिला अस्पताल में भी लगातार ऑक्सीजन की किल्लत बनी हुई है। शनिवार को यहां ऑक्सीजन बैकअप शून्य पर आ गया था। इसके बाद ऑक्सीजन की कमी से कुछ लोगों की जान भी गई। हालांकि, जिला अस्पताल प्रशासन ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान जाने की बात को नकार रहा है। दूसरी ओर निजी अस्पतालों को भी करीब 15 दिन से ऑक्सीजन नहीं मिली है। इस बीच शुक्रवार को जिला अस्पताल के लिए सात ऑक्सीजन सिलिंडर मिलने से कुछ सुधार हुआ है।

बृहस्पतिवार रात समय से ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई न मिलने के कारण आपात हालात पैदा हो गए थे। बैकअप शून्य पर आने की संभावना पैदा हो गई थी। सीएचसी-पीएचसी से ऑक्सीजन सिलिंडर जुटाकर काम चलाना पड़ा। इस बीच ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई भी मिल गई। फिलहाल शनिवार सुबह तक का बैकअप है। इससे पहले सप्लाई मिलने की उम्मीद है। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed