फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Owaisi rape victim's name be made public

ओवैसी ने रेप पीड़िता का नाम सार्वजनिक किया

Sun, 12 Feb 2017 12:42 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 12 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को यहां एक रेप पीड़िता का नाम भी ले डाला। उस पीड़िता की कहानी भी बयां कर दी। एमआईएम प्रत्याशी खालिद परवेज के समर्थन में शहर के परवेज कोल्ड स्टोरेज में हुई जनसभा में वह बोल रहे थे। जनसभा के बाद जब पत्रकारों ने ओवैसी से रेप पीड़िता का नाम मंच से लेने पर सवाल किया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने तो केवल एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट को पढ़ा, जो इंटरनेट पर है। यह गलत नहीं है। बोले- इस रिपोर्ट को इंटरनेट पर कोई भी देख सकता है। 
विज्ञापन

ओवैसी ने मुस्लिमों की सुरक्षा करने के सपा के दावे को झूठा बताते हुए एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट का हवाला दिया। कहा कि इस रिपोर्ट ने अखिलेश के विकास के दावों की धज्जियां उड़ा दीं हैं। सपा शासन काल में सात महिलाएं दुष्कर्म होने की रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो उन्हें इंसाफ नहीं मिला। महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट से इंसाफ मांगा तो सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार को जल्द ही न्याय दिलाने के साथ पांच लाख रुपये देने के साथ के निर्देश दिए। ओवैसी ने रेप पीड़िता का नाम लेते हुए कहा कि रेप पीड़िता ने एफआईआर में दर्ज कराया कि उसके साथ तीन लोगों ने रेप किया। विरोध करने पर उसके चार साल के बेटे को मार डालने की धमकी दी। कोर्ट में जाने पर उसके बच्चे को गोली मारने की धमकी दी तो उस रेप पीड़िता ने आरोपियों को पहचानने से इनकार कर दिया। ऐसी ही पीड़ित एक औरत के शौहर ने एक अखबार में कहा कि उनकी मदद के लिए कोई नहीं आया। अपने बच्चों को बचाने के लिए रेप करने के आरोपियों को पहचानने से इंकार कर दिया। एक महिला इंस्पेक्टर को तैनात किया गया, उसने भी समझौता कराने का दबाव बनाया। ओवैसी ने कहा कि खुद को सेकुलर कहने वाले सीएम अखिलेश की पुलिस, अदालत सब थी, लेकिन कोई मदद नहीं की गई। 
विज्ञापन


-----
सपा-कांग्रेस का गठबंधन दादरी और बाबरी जैसा बताया
एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन को दादरी और बाबरी जैसा बताया। कहा कि दोनों ही राजनीतिक पार्टियों ने मुस्लिमों को केवल वोट  लेने के लिए इस्तेमाल किया है। जनसभा में ओवैसी ने कहा कि सपा के शासन में प्रदेश के अंदर प्रत्येक 45 मिनट में एक रेप और हर दिन दो दलित महिलाओं से रेप होते हैं। कहा कि महिलाओं को प्रेशर कुकर नहीं, सुरक्षित माहौल  चाहिए। उन्होंने कहा कि पिता, चाचा और भतीजे की कहानी को देखकर लग रहा था कि मुगले आजम की कहानी चल रही हो उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को स्मार्टफोन नहीं रोजगार चाहिए। सपा ने केवल इटावा, सैफई और मैनपुरी का विकास किया है। वहां पर लायन सफारी  बनाकर लाए गए शेरों को मिनरल वाटर पिलाया जा रहा है और जनता को सही पानी नहीं मिल रहा है। ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। कहा कि अच्छे दिन लाने का वादा करने वाले देश के बादशाह ने नोटबंदी करके  देश की जीडीपी का भी सत्यानाश कर डाला। कहा कि भाजपा प्रदेश से स्लॉटर हाउस बंद करने की बात कह रही है। पूरे देश के स्लॉटर हाउस बंद कर दो और तैयार हो जाओ 30 हजार  करोड़ के नुकसान के लिए। ओवैसी ने नजीब के मामले को उठाते हुए कहा कि भाजपा के अभाविप कार्यकर्ताओं ने नजीब को पीटा और उसी दिन से वह गायब है, लेकिन दिल्ली पुलिस अभी तक उसे नहीं खोज पाई है और नजीब की  बरामदगी को लेकर मांग करने पर 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जनसभा में प्रत्याशी खालिद परवेज, सरदार हुसैन, इरफान उल्लाह खां, यासिर परवेज, हैदर परवेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed