फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Outsourcing workers sit on strike for the second day as well

Budaun News: दूसरे दिन भी धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग कर्मी

Mon, 05 May 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Outsourcing workers sit on strike for the second day as well
उझानी उपकेंद्र पर धरना देते बिजली कर्मचारी। संवाद
उझानी। दो महीने से वेतन नहीं मिलने और छंटनी किए जाने के अल्टीमेटम के विरोध में विद्युत निगम के आउटसोर्स कर्मी दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। कर्मचारी सत्यपाल शर्मा ने कहा कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन से जुड़े अफसरों को उनकी दिक्कतों पर गौर करना होगा। कर्मचारी शांतिपूर्ण आंदोलन की राह पर हैं। उन्हें परेशान किए जाने का षडयंत्र रचा जा रहा है। वेतन के अभाव में कर्मचारियों की दिक्कतों पर भी गौर नहीं किया गया है। आंदोलनकारियों ने कहा कि छंटनी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। प्रबंधन अपने स्तर के संसाधन तो मुहैया कराने में नाकाम रहा है, उस पर ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की कोशिश की जा रही है। धरनास्थल पर पिंकू तोमर, अनिल पाल, देवचरन, प्रदीप, रमेश, राजवीर, अजीत, रामप्रकाश और मदनपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


107 आउटसोर्स कर्मियों को हटाया
बदायूं। विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली के विभिन्न उपकेंद्रों में कार्यरत 107 आउटसोर्स कर्मियों को बिना किसी लिखित आदेश के हटा दिया गया है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बिसौली को दिया है। संविदा कर्मचारी संघ के मध्यांचल उपाध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति ने कहा कि अनुबंध कराकर लाइनमैन, उपकेंद्र परिचालन जैसे तकनीकी कार्य कराए जा रहे हैं। संविदा पर रखे गए कर्मियों के वेतनमान, कर्मचारियों की तैनाती, छंटनी प्रक्रिया आदि में तमाम असमानताएं हैं। प्रदर्शन में रतन लाल, श्रीपाल, अभय यादव, चरन सिंह, अमरसिंह, ललित कुमार, रंजीत सिंह, अरविंद कुमार, आलोक भटनागर, सेवाराम यादव, सचिन शंखधार, प्रदीप कुमार, कृपाल सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed