फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Out of fanfare Durga procession

धूमधाम से निकली दुर्गा शोभायात्रा

Sun, 29 Mar 2015 07:41 PM IST
Ujani
Ujani Updated Sun, 29 Mar 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
Out of fanfare Durga procession

रविवार को दुर्गा शोभायात्रा निकाली गई। बाजार में झांकियों का स्वागत किया गया। विसर्जन पर बड़ी माता के मंदिर में हवन-पूजन के दौरान लोक कल्याण की कामना की गई।

विज्ञापन

धोबी महासंघ के तत्वावधान में निकाली गई दुर्गा शोभायात्रा पुरानी अनाज मंडी परिसर से दोपहर में शुरू हुई। बाजार में होकर घंटाघर चौराहे पर शोभायात्रा के पहुंचने पर काली अखाड़े में कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। शिव-पार्वती और राधा कृष्ण बने कलाकारों ने भी अनूठा अंदाज रहा। झांकियों पर दुर्गा के भक्तों ने फूल बरसाए। बिल्सी रोड बाजार में बैंडबाजों की धुन पर सजातीय युवक थिरक उठे। अपराह्न में शोभयात्रा बड़ी माता के मंदिर पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई।
विज्ञापन

बड़ी माता के मंदिर में हवन-पूजन में महासंघ के पदाधिकारियों और सजातीय लोगों ने आहुतियां अर्पित कर लोक कल्याण की कामना की। सामाजिक उत्थान को भी पूजन कराया गया। हवन के बाद प्रसाद वितरण कराया गया। शोभायात्रा में मंगलीराम, राजेंद्र कुमार मथुरिया, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, सेवाराम, रामकुमार, कल्लू, लेखराज, प्रेम, अजीत, बेचेलाल, वीरेंद्र, रजनीश कुमार, मुनीश कुमार,, छोटेलाल और अवधेश कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed