फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   other

खाद के लिए नहीं टूट रही केंद्रों से लाइन, मची है मारामारी

Fri, 23 Aug 2019 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
other
बदायूं। जिले में खाद की किल्लत बराबर बनी हुई है। सरकारी केंद्रों पर खाद नहीं होने की वजह से किसानों की परेशानी और भी ज्यादा विकराल हो गई है। खाद इफको के चुनिंदा सेंटरों और प्राइवेट दुकानों पर ही उपलब्ध है। ऐसे में प्राइवेट दुकानदारों ने मौके की नजाकत देखते हुए हुए खाद के कट्टों की कीमत में इजाफा कर दिया है और महंगे दामों पर खाद बेच रहे हैं। गुरुवार को डीएम इफको (आंवला) पहुंचे और अधिकारियों से खाद अधिक मात्रा में जिले को उपलब्ध कराने की बात कही। इस पर इफको अधिकारियों ने सहमति जाहिर की है। शुुक्रवार से इफको के सभी सेंटरों पर पर्याप्त खाद मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इफको और पीसीएफ की आपसी खींचतान के बीच में जिले के किसान पिस रहे हैं। किसानों की जायज समस्याओं को देखते हुए अधिकारी भी परेशान हैं। हालांकि जिले में इफको के चल रहे सेंटर पर लगातार खाद दी जा रही है, लेकिन किसानों की मांग के अनुरूप खाद सेंटरों पर नहीं आ रही है। इससे परेशान किसान अपने-अपने क्षेत्र में प्रदर्शन कर खाद नहीं मिलने और प्राइवेट दुकानों की ओर से महंगे दामों पर खाद बेचने के मुद्दों को उठा चुके हैं। जिले में खाद की पर्याप्त मात्रा नहीं होने की वजह अधिकारी भी प्राइवेट दुकानों पर अभी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं, क्योंकि अगर कोई कार्रवाई करते हैं, तो लाइसेंस निरस्त करना होगा या फिर दुकान सील होगी, ऐसे में जो खाद किसानों को मिल रही है, वह भी नहीं मिल पाएगी। इसका फायदा उठाते हुए प्राइवेट दुकानदारों की ओर से खाद के कट्टे से महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इफको के उझानी, बदायूं सेंटर पर ही बांटी गई खाद
-इफको के जिले में 10 सेंटर है, जिनमें से गुरुवार को खाद मात्र दो ही सेंटरों पर बांटी गई। इसमें उझानी और बदायूं के सेंटर शामिल थे। बदायूं में भीड़ अधिक होने की वजह से यहां पर खाद के कट्टे दोपहर में ही खत्म गए। ऐसे में काफी किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से पर्याप्त खाद पहुंचने की उम्मीद
- गुरुवार को इफको (आवला) पहुंचे डीएम दिनेश कुमार सिंह ने वहां के अधिकारियों से वार्ता की, साथ ही जिले में खाद नहीं पहुंचने की वजह जानी। इफको से पता चला कि जिले में अभी रोजाना दो सौ टन के आसपास यूरिया इफको के सेंटर पर भेजी जा रही है। इस पर डीएम ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए इसे बढ़ाकर पांच सौ से छह सौ टन करने की बात कही। इस पर इफको के अधिकारियों ने सहमति जाहिर की। अब शुक्रवार से इफको के सभी सेंटर पर पर्याप्त खाद रोजाना पहुंचना शुरू हो जाएगी, इससे किसानों की समस्या काफी हद तक दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed