{"_id":"5d41e7588ebc3e6cbe42ab9a","slug":"other-badaun-news-bly370752861","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने खुलवाए स्ट्रांग रूम, अभिलेख निकलवाकर किए गए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने खुलवाए स्ट्रांग रूम, अभिलेख निकलवाकर किए गए सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पिछले दिनों हुए लोकसभा चुनाव में जिले से भाजपा की संघमित्रा मौर्य ने सपा के धर्मेंद्र यादव को हराया था। इस मामले में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने जिला प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट की शरण में गए थे, जिस पर कोर्ट ने जिला प्रशासन से चुनाव के परिणाम को दोबारा मांगा। इस पर बुधवार को स्ट्रांग रूम खुुलवाकर अभिलेख निकलवाए गए। उसके बाद उन्हें सील कर दिया गया।
सपा के धर्मेंद्र यादव ने मतगणना के समय आरोप लगाया था कि वोटिंग और मतगणना में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में आठ हजार वोटों की हेरफेर की गई थी। इसके अलावा भी चुनाव में कई अनियमितताएं बरती गई, जिसमें प्रशासन ने भी भाजपा की मदद की। उनके मुताबिक, प्रशासन द्वारा सुनवाई नहीं होने के चलते उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद में कोर्ट ने जिला मजिस्ट्रेट को चुनाव संबंधित अभिलेख देने के निर्देश दिए। इस पर जिला मजिस्ट्रेट दिनेश कुुमार सिंह ने एडीएम एफआर को सभी स्ट्रांगरूम खोलने और चुनाव संबंधित अभिलेखों को निकालने के निर्देश दिए। एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आदेश मिलने के बाद में बुधवार को सभी स्ट्रांग रूम को एसडीएम और संबंधित पार्टी के पदाधिकारियों के समक्ष खोला गया। इसमें चुनाव परिणाम से संबंधित अभिलेखों को निकाला गया। इसके बाद में दोबारा सभी स्ट्रांग रूम को सील सभी के सामने कर दिया गया है। कोर्ट के आदेशानुसार ये अभिलेख डीएम के द्वारा सपा के धर्मेंद्र यादव के चुनाव अभिकर्ता को दिए जाएंगे।