{"_id":"5d33126e8ebc3e6d1323a330","slug":"other-badaun-news-bly369307867","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलह संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरेंगे कांवड़िए, रहेगी खास सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलह संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरेंगे कांवड़िए, रहेगी खास सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। पूरे रूट पर कछला से लेकर बरेली बार्डर तक जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। इसके लिए पीएसी और होमगार्ड भी लगाए गए हैं। पुलिस ने पिछले विवादों को देखते हुए सोलह ऐसे स्थान चिह्नित किए हैं, जो पूर्व में संवेदनशील रहे हैं। पुलिस की इन स्थानों पर पुलिस की खास सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, जिससे कोई खुराफाती कुछ न कर सके।
सिविल लाइंस, कोतवाली और बिनावर थाना क्षेत्र में करीब 16 संवेदनशील स्थान हैं। इनके अलावा जिले में छह संवेदनशील स्थान और हैं, जहां विवाद की स्थिति देखकर पुलिस बल को बढ़ाया जाएगा। इनमें कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। इसके लिए 13 स्थान चिह्नित किए गए हैं। जहां पर अलग-अलग एंगल से 26 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे पुलिस को निगरानी में भी आसानी रहेगी। फिर भी पुलिस और पीएसी इन स्थानों पर तैनात रहेगी। इसके अलावा बैरियर, बल्ली बांधकर सामान्य वाहनों को रोका जाएगा, जिससे कांवड़ियों की राह में कोई खलल न डाल सके। वहीं आम पब्लिक के वाहनों के लिए अलग रास्ता तय किया गया है।
दो साल पहले हो चुका है बवाल
- वर्ष 2017 में पथिक चौक से निकलते समय कांवड़ियों के साथ मारपीट की गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद मारपीट करने वाले फरार हो गए थे। इसके बाद कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया, जिसे पुलिस को संभालना मुश्किल हो गया। जैसे-तैसे पुलिस ने उसे शांत किया तो लालपुल पर हंगामा हो गया। पुलिस ने इसे भी जैसे तैसे संभाल लिया था, नहीं तो बड़ा बवाल हो सकता था। इस मामले को शांत करने में पुलिस के पसीने छूट गए थे।
विज्ञापन
कांवड़ियों के रूट पर रहेंगी नौ एंबुलेंस
-कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ उनके स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा गया है। इसके लिए कछला से लेकर बरेली बॉर्डर तक जगह-जगह नौ एंबुलेंस लगाई गई हैं। अगर कहीं हादसा होता है, तो तुरंत एंबुलेंस सेवा मिल सकेगी। वहीं एंबुलेंस की तरह नौ क्रेन भी लगाई जाएंगी। अगर कहीं कांवड़ियों का कोई वाहन फंसता है तो तुरंत क्रेन की मदद मिल सकेगी।
कछला घाट पर तैनात रहेगी फ्लड कंपनी
-कछला गंगा घाट पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए एक फ्लड कंपनी लगाई गई है। फ्लड कंपनी के अलावा कुछ गोताखोर भी लगाए गए हैं। उन्हें आदेश दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर तुरंत तैयार रहें और कांवड़ियों की मदद करें।
हाईवे से हटकर लगाए जाएंगे भंडारा शिविर
-सावन में कांवड़ियों के रूट पर भीड़भाड़ रहती है। साथ ही पूरे रूट पर जगह-जगह भंडारा भी चलते हैं। हाईवे किनारे टेंट लगने से जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। पिछली बार हाईवे से हटाकर टेंट लगाने को कहा गया था। इस बार भी हाईवे से हटकर शिविर और भंडारा लगाने के आदेश दिए हैं, जिससे जाम स्थिति पैदा न हो।
आज से डायवर्ट हो जाएगा कासगंज-बरेली हाईवे
आंवला, फरीदपुर होकर गुजरेंगे बड़े वाहन
बदायूं। कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से आज से बरेली-कासगंज हाईवे बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस रूट से ट्रक, बस, कार, ट्रैक्टर-ट्राली समेत सभी माल वाहक वाहन नहीं गुजरेंगे। भीड़भाड़ कम रही तो सोमवार दोपहर के बाद हाईवे खोल दिया जाएगा। उसके बाद अगले शुक्रवार से फिर रूट डायवर्जन रहेगा।
फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर से आगरा, दिल्ली, कासगंज जाने वाले वाहन उसावां, म्याऊं चौकी से होते हुए डहरपुर, दातागंज, देवचरा, भमोरा, आंवला, बिसौली, गुन्नौर होते हुए रवाना होंगे। इधर से जाने वाले वाहनों का भी यही रूट रहेगा। वहीं बरेली से बदायूं, कासगंज, आगरा, दिल्ली जाने वाले वाहन आंवला, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर होते हुए निकलेंगे। मुरादाबाद से शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद जाने वाले वाहन आंवला, देवचरा, दातागंज, उसावां होते हुए निकलेंगे। कासगंज जाने के बिसौली से ही सहसवान, गुन्नौर होते हुए निकलेंगे। वहीं बरेली-बदायूं आने-जाने के लिए कुुंवरगांव, आंवला, अलीगंज, गैनी, अखा, रामगंगा फाटक होते हुए निकलेंगे। इसके लिए दूसरा रूट फरीदपुर, बल्लिया, समेरर, दातागंज, डहरपुर होते हुए भी तय किया गया है। रोडवेज बसों के लिए भी यही रूट तय गए किए गए हैं।