फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Organized for development Be very important : Bhutdha

विकास के लिए संगठित रहना बहुत जरूरी: भूतड़ा

Mon, 16 Mar 2015 07:54 PM IST
Bisuli
Bisuli Updated Mon, 16 Mar 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रामकुमार भूतड़ा ने कहा माहेश्वरी समाज को विकास के लिए संगठित रहना बहुत जरूरी है। जो समाज जितना संगठित होकर रहेगा, उसका विकास उसी तेज गति से होता है। मोहल्ला संख्या दो निवासी व्यापारी नेता शैलेंद्र राठी के आवास पर माहेश्वरी समाज के होली मिलन समारोह में उन्होंने ये बात कही। सबसे पहले राष्ट्रीय महामंत्री ने भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद यहां सभी ने एक-दूसरे से परिचय कर होली मिले। युवा कवि सुवीन माहेश्वरी ने अपना काव्य पाठ किया। आलोक माहेश्वरी, शैलेंद्र राठी, आनंद तोष्नीवाल, हरिश कंटक, अक्षत राठी, मुकेश माहेश्वरी, आलोक मेहता, नीरज तोष्नीवाल, यतींद्र माहेश्वरी, सचिन राठी, मुकुल मालपाणी, जयप्रकाश माहेश्वरी, सुधीर माहेश्वरी, विवेक माहेश्वरी, अनुभव, अंशुल, गोपाल, मंयक आदि मौजूद रहे। बाद में माहेश्वरी समाज के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष वाहेती के आवास पर पहुंच कर राष्ट्रीय महामंत्री रामकुमार भूतड़ा ने उनकी पत्नी के निधन पर गहरा दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed