फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Order to file report against six accused in murderous attack

Budaun News: जानलेवा हमले में छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश

Wed, 16 Jul 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Order to file report against six accused in murderous attack
बदायूं। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बिसौली कोतवाली पुलिस को जानलेवा हमले के मामले में तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

बिसौली कस्बा निवासी प्रदीप भारद्वाज ने कोर्ट में दायर किए प्रकीर्ण वाद में बताया कि उनका विपक्ष के एक युवक से दुकान की जमीन को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। इससे आरोपी पक्ष उससे रंजिश मानने लगा। 21 फरवरी को वह दुकान पर बैठे थे।
विज्ञापन

तभी आरोपियों ने उनपर लाठी डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दुकान का सामान भी तहस-नहस कर दिया गया। जान से मारने की धमकी दी गई। लोहे की रॉड लगने से गंभीर चोट आई। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ बिसौली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed