फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Order given to insurance company for payment of insurance amount

Budaun News: बीमा कंपनी को दिया बीमा राशि के भुगतान का आदेश

Fri, 10 Nov 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Order given to insurance company for payment of insurance amount
बदायूं। तीन साल पहले अनियंत्रित होकर दूध भरा कैंटर पेड़ से टकरा गया था। जिसमें वाहन का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसकी सूचना बीमा कंपनी को दी जिस पर सर्वेअर ने मौके पर आकर सर्वे करते हुए रिपोर्ट कंपनी को भेजी लेकिन कंपनी ने रिपोर्ट निरस्त करते हुए बीमा राशि देने से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने जिला उपभोक्ता फार्म का दरवाजा खटखटाया। तो मामले की सुनवाई के बाद फोरम ने बीमा कंपनी ने दो माह में बीमा राशि के भुगतान के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र के गांव चेत्तर नगला निवासी शिशुपाल पुत्र शिवलाल ने कोर्ट में दी अर्जी में बताया है कि उसने आयशर कंपनी का एक कैंटर सात साल पहले खरीदा था। उसने दूध के काम पर अपना कैंटर लगा दिया। वहीं बीमा कंपनी से बीमा कराया गया। 17 मई को वह अल्फा फैक्ट्री हाथरस दूध लेकर जा रहा था । उसके साथ हैल्पर विजेंद्र पाल और दूध लोड़ करने वाला प्रदीप मौजूद था।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला के पास कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ आते देख वह वाहन छोड़कर मौके से भाग गया था। वहीं हेल्पर विजेंद्र और प्रदीप घायल हो गए थे। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हादसे के बाद बीमा कंपनी को घटना से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कंपनी से सर्वेयर ने मौके पर आकर सर्वे की और रिपोर्ट बीमा कंपनी को सौंप दी। कंपनी ने सर्वे में दी गई 7.85 लाख की रकम देने से इंकार करते हुए सर्वे को निरस्त कर दिया। इस पर वाहन स्वामी ने जिला उपभोक्ता फार्म का वाद दायर किया। जिसकी सुनवाई के बाद फोरम ने बीमा कंपनी को दो माह राशि के भुगतान का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed