{"_id":"61ccb04f8c7b3a077c0bfa47","slug":"oppression-of-scheduled-caste-people-in-sp-government-badaun-news-bly4708989162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार में अनुसूचित जाति के लोगों का हुआ उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में अनुसूचित जाति के लोगों का हुआ उत्पीड़न
विज्ञापन
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में बोलते मुख्य अतिथि डॉ. रामबाबू हरित व उपस्थित जनसमूह। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग (एससी-एसटी आयोग) अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित ने कहा कि सपा सरकार में ही एससी-एसटी वर्ग का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा के इत्र की दुर्गंध पूरे प्रदेश में फैल गई है। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि भाजपा हर वर्ग के लिए काम कर रही है। सही मायनों में डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों का भाजपा ही अनुसारण कर रही है।
बुुधवार को डॉ. रामबाबू नगर के प्राचीन रामलीला मैदान के भाजपा अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य भारत को विश्व गुरु का दर्जा दिलाना और कमजोर वर्ग का उत्थान करना है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि, निशुल्क राशन वितरण जैसी योजनाओं को गिनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब से जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ का स्वरूप दिया है। पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने भी भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं। विधायक कुशाग्र सागर ने सभी का आभार जताया।
इस मौके पर डॉ. अरुण प्रकाश धोबी, दुर्गेश वार्ष्णेय, महीपाल सागर, अजय पाराशरी, ओमकृष्ण, अमित पाठक, मेजर कैलाश, पंकज सिंह, हरिओम पाराशरी, अक्कू रस्तोगी, मयंक पाठक, सीमा राठौर, विमल भारद्वाज, जतिन मिश्रा आदि रहे।