{"_id":"5edfc89e8ebc3e43171dd838","slug":"opening-of-shop-opposite-roster-became-expensive-police-got-videography-heard-different-badaun-news-bly408713251","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा पड़ गया रोस्टर के विपरीत दुकान खोलना, पुलिस ने कराई वीडियोग्राफी, खरीखोटी अलग सुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा पड़ गया रोस्टर के विपरीत दुकान खोलना, पुलिस ने कराई वीडियोग्राफी, खरीखोटी अलग सुनाई
विज्ञापन
बदायूं। शहर में बिना रोस्टर दुकानों को खोलने से कारोबारी बाज नहीं आ रहे हैं। निर्धारित रोस्टर के विपरीत तमाम दुकानदार अपनी दुकानें खोल रहे हैं लेकिन मंगलवार को कुछ सराफा कारोबारियों को यह भारी पड़ गया। पुलिस ने जब दुकानें खुली देखीं तो उनकी वीडियोग्राफी करानी शुरू कर दीं जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उन्हें न केवल जमकर खरी खोटी सुनाई बल्कि रोस्टर का पालन करने की हिदायत देने के साथ चेतावनी भी दे डाली कि यदि दुकानें निर्धारित दिनों के अलावा खुली मिलीं तो कार्रवाई कर दी जाएगी।
जिला प्रशासन ने जनपद में दुुकानों के खोलने और बंद करने के दिनों का निर्धारण किया है साथ ही सभी प्रकार की दुकानें सुबह 10 से शाम छह बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं। रविवार के दिन को पूरी तरह से बंदी का दिन घोषित किया है। अनलॉक-1.0 में तमाम तरह की छूट व्यापारियों को मिली है जिसका अधिकांश व्यापारी पूरी तरह से पालन कर रहे है। इन सब के बीच कुछ व्यापारी ऐसे भी है जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
मंगलवार को सराफा बाजार बंद होने का समय दिन है। लेकिन चूनामंडी में कुछ सराफा व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को खोले बैठे थे। सराफा दुकान खुलने की जानकारी होने पर ग्राहक भी पहुंचने लगे। इसकी जानकारी जब पुलिस को हुई तो उसने मौके पर जाकर खुली दुकान की वीडियोग्राफी कराई साथ ही व्यापारियों को पूरे बाजार के सामने जमकर सुनाई और शासन-प्रशासन की गाइड लाइन के बारे में फिर से समझाते हुए अपने सामने दुकान को बंद कराया। इस पर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोबारा बिना रोस्टर के दुकान न खोलने की हिदायत देते हुए कहा कि अबकी बार महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य बाजार में दिनभर पहरा देती रही पुलिस
पैसे कमाने के चक्कर में पड़े व्यापारी अधिकारियों के निर्देश मानने को तैयार नहीं है। यही वजह से है कि शहर के बाजार में दिनभर पुलिस को गश्त देनी पड़ी। पुलिसकर्मी दिनभर बाजार में टहलते नजर आए। बिना रोस्टर वाली खुली दुकानों को बंद कराया। साथ ही चेतावनी भी देते दिखे। इस असर दोपहर बाद दिखाई दिया और बिना रोस्टर वाली कोई भी दुकान मुख्य बाजार में नहीं खुल सकी।
लगी रही सड़कों पर भीड़
अभी तक रोस्टर के हिसाब से शहर में दुकानें नहीं खुल रही है। जिसका मन हो रहा था, वह अपनी दुकान खोलकर बैठ रहा था। इसी वजह से काफी लोग बिना रोस्टर के खुलने वाली दुकानों से सामान खरीदने पहुंच गए। इससे बाजार में बेवजह भीड़ लग रही है।
ग्राहक हो या व्यापारी सभी को शासन की गाइड लाइन का पालन करना होगा। जो भी इसका पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी को समझाया जा रहा है कि वह रोस्टर के हिसाब से ही दुकानों को खोले। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट