फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Opening of hand washing system in memory of Dr. Urmilesh

डॉ. उर्मिलेश की स्मृति में हस्त प्रक्षालन व्यवस्था का लोकार्पण

Mon, 15 May 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 15 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Opening of hand washing system in memory of Dr. Urmilesh
cultural - फोटो : amar ujala
प्रख्यात गीतकार की स्मृति में किया गया आयोजन
विज्ञापन

प्रख्यात गीतकार डॉ. उर्मिलेश की 12वीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में स्थापित डॉ. उर्मिलेश जन-चेतना समिति की ओर से नगर के आवासीय एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप में रहने वाले स्पेशल बच्चों  के लिए नवनिर्मित हस्त प्रक्षालन व्यवस्था का लोकार्पण सोमवार को डीएम अनिता श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर कैंप मे रहने वाले प्रतिभावान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।  वक्ताओं ने डॉ. उर्मिलेश को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

डीएम अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. उर्मिलेश साहित्य और विभिन्न सामाजिक कार्यों के कारण सदैव याद किए जाएंगे। उनकी स्मृति में उनके परिवार एवं शुभचिंतकों की ओर से किए जा रहे  प्रयास समाज को दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने नन्हे मुन्ने बच्चों को सराहते हुए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आवासीय कैंप की समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया। डॉ. उर्मिलेष के पौत्र आगम अशेष ने उनकी कविता प्रस्तुत की। समिति के संरक्षक एवं रोटरी इंटरनेशनल के समन्वयक श्यामजी शर्मा ने कहा कि डॉ. उर्मिलेश असीमित ऊर्जा के धनी व्यक्ति थे, वे समाज, साहित्य, संस्कृति की त्रिवेणी के रूप में बदायूं, सम्पूर्ण प्रदेश और राष्ट्र में विशिष्ट श्रेणी में रहे। सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि समिति निरंतर ऐसे सकारात्मक कार्यों के लिए कृतसंकल्प है। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव, बीएसए प्रेमचंद्र यादव, ईओ लाल चंद्र भारती, डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. गोपाल मिश्रा, अशोक भारती, चंद्र प्रकाश दीक्षित, डॉ. रामबहादुर व्यथित, सुंदरलाल अरोरा, डॉ. विष्णुप्रकाश मिश्र, डॉ. भास्कर शर्मा, डॉ. मदनमोहन लाल, दीपक सक्सेना, परविंदर सिंह दुआ, नरेश चंद्र शंखधार, सोनरुपा विषाल, रिचा, रजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed