{"_id":"dd4535c46109aa862aacaa10504752da","slug":"onw-jewaller-married-twoice-and-left-his-wife-and-duaghter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ ने दूसरी शादी कर पत्नी-बेटी को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ ने दूसरी शादी कर पत्नी-बेटी को निकाला
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Wed, 20 Jan 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहित युवती संग बरेली जाकर पत्नी को किया प्रताड़ित
ढ़ाई माह पहले रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
बरेली के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी तालाब निवासी प्रदीप त्रिपाठी की पुत्री श्वेता शर्मा ने डीएम को भेजे पत्र में अवगत कराया कि उसकी शादी 20 जून 1997 को साहूकारा निवासी सर्राफ गोविंद शर्मा पुत्र मनुदत्त शर्मा के साथ हुई थी। उनकी एक बेटी है, जो इंटर में पढ़ रही है। दो वर्ष पूर्व ससुर ने एक विवाहित युवती को नौकरी पर रखा। आरोप है कि तभी से उसकी जिंदगी में कलह शुरू हो गई। उसके पति के युवती से नाजायज संबंध हो गए। पति ने उसके साथ मंदिर में गैरकानूनी शादी भी कर ली। जब ये जानकारी उन्हें लगी, तो कोतवाली जाकर मौखिक शिकायत की। तब पति ने युवती से न मिलने का माफीनामा भी दिया था।
इसके बाद भी पति उसी युवती संग रहता रहा। श्वेेता ने बताया कि अपनी बेटी की पढ़ाई की खातिर उसने ये सब भी बर्दाश्त किया, लेकिन पति ने करीब चार माह पहले उसे और बेटी को पीट कर घर से निकाल दिया। तबसे वह बरेली में अपने पिता के साथ रह रही है। गत 27 अक्तूबर 2015 को पति इस युवती को लेकर बरेली में भी पहुंच गया। आरोप है कि वहां प्रताड़ित किया। तब उसने किला थाने में पति, ससुर और युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में भी कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। महिला ने डीएम से मांग की है कि उसे और बेटी को न्याय दिलाया जाए।