फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   only e-panchayats will get the development aid from government

ईपंचायतें ही पाएंगी विकास राशि

Fri, 25 Dec 2015 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 25 Dec 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
only e-panchayats will get the development aid from government
वर्ष 2014-15 में ग्राम निधि के काम प्रिया साफ्टवेयर में नहीं हुए पूरे
विज्ञापन


काम पूरा न होने के कारण ग्राम पंचायतों को नहीं पहुंचेगा धन


ग्राम पंचायतों को कंप्यूटराइज्ड करने के लिए मुहिम शुरू हो चुकी है। ग्राम पंचायत निधि से जो विकास कार्य हो रहे हैं। उनके लिए अब तक प्रिया साफ्टवेयर का इस्तेमाल हो रहा था। अब दो और नए साफ्टवेयर लाए जा रहे हैं। पंचायत निधि में अब तीन साफ्टवेयर का प्रयोग होगा। हाल ही ग्राम पंचायतों के परिसीमन के बाद नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है। पहले 885 ग्राम पंचायतें थीं, जो बढ़कर 1038 ग्राम पंचायतें हो गई हैं। परिसीमन से पहले 885 ग्राम पंचायतों में प्रिया साफ्टवेयर में ही का हो रहा था। इनमें केवल 555 ग्राम पंचायतें ही काम पूरा कर सकीं थी। 330 ग्राम पंचायतों का काम अधर में लटका हुआ है। शासन से मिले नए निर्देशाों पर इन ग्राम पंचायतों को तबतक आगे धन की प्राप्ति नहीं होगी, जब तक प्रिया साफ्टवेयर में लटका काम पूरा नहीं कर लेतीं। पूर्व की ग्राम पंचायतों को इस साफ्टवेयर में काम पूरा करना होगा। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो अब नए प्रधानों को धन लेने में काफी कठिनाई होगी। प्रिया साफ्टवेयर में पिछला हिसाब-किताब पूरा कराना होगा। ई-पंचायत के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सचिन देव ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार प्रिया साफ्टवेयर में जिन पंचायतों काम की फीडिंग नहीं हुई है। उनको आगे धन मिलने की सुविधा नहीं होगी। इसलिए ऐसी 330 ग्राम पंचायतों को चेता दिया गया है कि वह अपनी ग्राम पंचायतों को इस साफ्टवेयर में अधूरा पड़ा काम पूरा करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed