{"_id":"b9e975efd6fcc2171574a1f94af1c338","slug":"one-orphan-boy-s-uncle-left-him-in-the-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" निर्दयी ताऊ-ताई ने छोड़ा अनाथ बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दयी ताऊ-ताई ने छोड़ा अनाथ बालक
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने ले आए कोतवाल, संबंधित थानों को दी सूचना
शुक्रवार को दोपहर एक बुलेरो गाड़ी नगर के समीप बने एक ढावे के पास आकर रूकी और ग्यारह साल के बच्चे को उतार कर चली गई । कुछ देर बाद बच्चा रोने लगा तो भीड़ इक_ी हो गई। भीड़ ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल कश्मीर सिंह यादव मौके पर पहुंचे तो बच्चे को अपने साथ ले आए। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम विजय बताया। कहा कि वह नोएडा का रहने वाला है, उसके मां बाप की बहुत समय पहले मृत्यु हो चुकी है। वह इस समय अपने ताऊ जयपाल और ताई के साथ आया था जो उसे यह कहकर चले गए की कुछ देर बाद आकर तुझे ले जाऐंगे। लेकिन अबतक लेने नहीं आए। इसके बाद बच्चा कोतवाली में रह रहा है। विजय यह नहीं बता पा रहा है कि नोएडा में किस जगह का रहने वाला है। इधर, ठंड बढ़ जाने के कारण कोतवाल यादव ने आज बच्चे को जैकेट के साथ ही गर्म कपड़े भी खरीदवाए। नए कपड़े पाकर और कोतवाली में पुलिस का संरक्षण पाकर खुश है। कोतवाल ने बताया कि संबंधित थानों को बच्चे की फोटो के साथ सूचना कर दी गई है।