{"_id":"64b6ea2d6105efe2910a0294","slug":"one-lakh-cheated-from-farmer-in-the-name-of-buying-old-tractor-badaun-news-c-123-1-bdn1001-1114-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुराना ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर किसान से एक लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुराना ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर किसान से एक लाख ठगे
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। पुराने ट्रैक्टर को खरीदने के लिए निकले एक किसान से चार ठगों ने एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली में मोबाइल नंबर के आधार पर चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनपद संभल के थाना असमोली के ग्राम परियावली निवासी शमशाद ने बताया कि उसे एक पुराने ट्रैक्टर की जरूरत थी। वह कई स्थानों पर पुराना ट्रैक्टर खरीदने के लिए घूम रहा था। इस बीच उसके पास पांच जुलाई को कॉल आई कि उसको एक पुराना ट्रैक्टर एक लाख रुपये में मिल जाएगा।
ठगों ने उसे सहसवान-कछला मार्ग पर काली देवी मंदिर के पास बुलाया। शमशाद के अनुसार, इसके बाद वह बाइक से अपने दो साथियों के साथ ग्राम बड़ेरिया से पहले काली देवी के मंदिर के पास पहुंच गया। इसके बाद दोबारा उसी नंबर से कॉल आई। बोलने वाले ने उससे वहीं रुकने को कहा। कुछ देर बाद दो बाइक पर सवार चार लोग पहुंचे और कहा कि एक लाख रुपये दे दो और ट्रैक्टर ले लो।
विज्ञापन
शमशाद ने एक लाख रुपये उन लोगों को दे दिया। बाद में वे लोग यह कहते हुए चले गए कि कि वे ट्रैक्टर लेकर आ रहे हैं लेकिन वे काफी देर तक ट्रैक्टर लेकर नहीं पहुंचे। शमशाद ने कोतवाली में ठगों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने चार अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद