{"_id":"84ad37d73339a0772596c48ba3927696","slug":"one-died-in-an-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक रौंदी, युवक की मौत, रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने बाइक रौंदी, युवक की मौत, रोड जाम
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Thu, 31 Dec 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
बिसौली रोड पर वनखंडी मंदिर के पास हादसा
पिता के मरने की खबर देकर लौट रहा था युवक
मूल रूप से इस्लामनगर थाने के गांव कंधरपुर निवासी प्रदीप (20) परिवार समेत चंदौसी में रहते हैं। गुरुवार सुबह प्रदीप के पिता धर्मपाल की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। प्रदीप बाइक से परिवार वालों को खबर देने कंधरपुर आया था। यहां से जब वह वापस चंदौसी जा रहा था, तभी रास्ते में वनखंडी मंदिर के पास प्रदीप की बाइक को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। प्रदीप की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक रोड पर यातायात ठप रहा। बाद में सीओ बिसौली राजवीर सिंह ने जाम खुलवाया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।