{"_id":"69e6873681a3832ccb000d90","slug":"one-dead-another-injured-as-two-motorcyclists-return-from-wedding-badaun-news-c-123-1-bdn1010-162006-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शादी से लौट रहे दो बाइक सवारों में एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शादी से लौट रहे दो बाइक सवारों में एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
गुलड़िया। शादी समारोह से लौट रह बाइक सवार दो युवकों को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी के लिए बदायूं के जिला अस्पताल में जंग लड़ रहा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव नगला बरसुनिया निवासी हरवीर (20 साल) पुत्र अतर पाल सिंह यादव और नेमपाल (22 साल) पुत्र सौदान सिंह एक बाइक से बेनी नगला थाना उझानी एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों लौट रहे थे। किसरुआ गांव, पीसीएस गोदाम के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रैक्टर समेत चालक मौके पर भाग गया।
आसपास के कुछ लोगों ने दोनों को सड़क पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने हरवीर को मृत घोषित कर दिया। उसके साथ नेमपाल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। जवान मौत होने के कारण हरवीर के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अभी घटना के संबंध में तहरीर न मिल पाने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।