{"_id":"f105e3a44af57565a6017351669e819c","slug":"one-boy-injured-during-ram-barat-shobha-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आया युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आया युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Mon, 19 Oct 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसा स्टेशन रोड पर रात में करीब 10 बजे हुआ। मोहल्ला साहूकारा निवासी 30 वर्षीय ज्ञानेंद्र सिंह बारात देखने के लिए पहुंचा। भीड़भाड़ अधिक होने की वजह से झांकी वाले ट्रैक्टर का चालक नियंत्रण खो बैठा। ज्ञानेंद्र उसकी चपेट में आ गया। उसके पैर पर ट्रॉली का पहिया उतर गया। उसके सिर में भी गंभीर चोट है। हादसे के दौरान अफरातफरी का माहौल बना रहा।
दर्शकों की भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को घेर लिया। उसकी पिटाई भी कर दी। पुलिस ने हस्तक्षेप कर उसे बचाया। पुलिस ने घायल ज्ञानेंद्र को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। डॉक्टर ने घायल ज्ञानेंद्र की हालत नाजुक बताते हुए देर रात ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
रामलीला मेला से बाइक चोरी
उझानी। नगर निवासी ट्रांसपोर्टर संजय रविवार शाम रामलीला मेला देखने पहुंचा। बाइक उसने गेट के पास ही खड़ी करके लॉक कर दी थी लेकिन लौटने पर बाइक नजर नहीं आई तो आसपास इलाके में खोजबीन की। कहीं पर भी बाइक का सुराग नहीं लगने पर ट्रांसपोर्टर ने कोतवाली पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया है। उसने कोतवाली में तहरीर भी दी है।