{"_id":"64f238edf2fdb68c9d00f694","slug":"one-arrested-for-stealing-pipe-three-absconding-badaun-news-c-123-1-sbly1004-3567-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पाइप चोरी करने वाला एक गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पाइप चोरी करने वाला एक गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से 32.60 लाख के पाइप बरामद किए
संवाद न्यूज एजेंसी
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली पुलिस ने जल जीवन मिशन के पाइप चोरी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन आरोपी भाग गए। पुलिस ने मौके से 32.60 लाख के पाइप बरामद किए हैं।
हरदोई जिले के थाना हरियावा क्षेत्र के गांव बुझवा निवासी ठेकेदार ताहिर ने 30 अगस्त को जल जीवन मिशन के पाइप चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने तफ्तीश के बाद संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव द्वारिकलां निवासी राजेश पुत्र इतवारी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने यूकेलिप्टिस के बाग से करीब 32.60 लाख के 231 लोहे के पाइप बरामद कर लिए।
पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथी सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलहरी निवासी दुर्वेश पुत्र रामेश्वर, कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र के गांव धानसिंहपुर निवासी इंदल उर्फ सोनू और दिल्ली निवासी सुमन पुत्र त्रिवेणी के साथ मिलकर पाइप चोरी किए थे।
विज्ञापन
उन्होंने सैफुल्लागंज से 131 और कछला घाट से 100 पाइप चोरी किए। वह पाइप मथुरा ले जाने वाले थे लेकिन सवारी की व्यवस्था नहीं हो पाई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। राजेश को जेल भेज दिया गया है।