फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One and a half lakhs were grabbed from a woman by making an objectionable photo

Budaun News: आपत्तिजनक फोटो बनाकर महिला से डेढ़ लाख हड़पे

Sat, 15 Jul 2023 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakhs were grabbed from a woman by making an objectionable photo
तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के आपत्तिजनक फोटो बनाकर डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए गए। बाद में आरोपी ने महिला के आपत्तिजनक फोटो दोस्तों में बांट दिए, फिर दोस्तों ने भी महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब इसके बारे में पति को पता चला तो उसने महिला से जानकारी की और फिर उसे थाने ले गया, जहां महिला ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
एक महिला के मुताबिक घटना पांच साल पहले की है, तब उसका निकाह नहीं हुआ था। वह घर पर नहा रही थी। तभी सहदेव ने अपने मकान की छत पर खड़े होकर उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। आरोपी चार साल तक शांत रहा। उसने इस बारे में किसी तो कुछ नहीं बताया। इस दौरान महिला का निकाह हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे आपत्तिजनक फोटो दिखाकर डराने लगा। उसने फोटो वायरल करने की धमकी दी। उससे 25 हजार रुपये मांगे। फोटो वायरल होने की धमकी से वह डर गई। उसने झाले बेचकर 25 हजार रुपये दे दिए। इस तरह आरोपी उससे पैसे मांगता रहा। वह एक-एक कर गहने बेचकर उसे रुपये देती रही। इस तरह आरोपी ने उससे डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। बाद में जब उसने और रुपये देने से मना किया तो सहदेव ने उसका मोबाइल नंबर और आपत्तिजनक फोटो अपने दोस्तों को भी दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर उसके दोस्तों ने भी उसको कॉल करना शुरू कर दी। कुछ दिन पहले उसका पति सऊदी अरब से आ गया। रात को आरोपी की कॉल आई। पति ने देख लिया। पति ने दबाव डालकर मामले के बारे में पता किया तो उसने सबकुछ सच बता दिया। इसके बाद पति महिला को लेकर थाने पहुंचा। उसने आरोपी सहदेव, समीम और गब्बर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed