फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One and a half lakh rupees were cheated from a young man in the name of getting a job in budaun

Budaun News: नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से डेढ़ लाख रुपये ठगे, दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Apr 2023 05:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Apr 2023 05:39 PM IST
सार

धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
One and a half lakh rupees were cheated from a young man in the name of getting a job in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बदायूं के बिनावर इलाके के युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए गए। जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे। उन्होंने रुपये तो नहीं लौटाए, धमकी और दे दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


बिनावर थाना क्षेत्र के गांव ददमई निवासी दिनेश सिंह का कहना है कि सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला पाल नगर निवासी अनिल पाल उसके गांव में एक कार लेकर आता था। इससे उसकी जान पहचान हो गई थी। अनिल उसको बताता था कि उसकी कई नेताओं और अधिकारियों से अच्छी साठगांठ है। वह तुम्हारी नौकरी लगवा देगा। 

विज्ञापन

तीन साल पहले का है मामला 

दिनेश के मुताबिक वह बीए का छात्र है। उसकी नौकरी नहीं लगी है। इससे वह अनिल के बहकावे में आ गया। दिनेश ने पुलिस या राजस्व विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे डेढ़ लाख रुपये ले लिए। कहा कि नौकरी लगने के बाद साढ़े आठ लाख रुपये और देने होंगे। यह मामला तीन साल पहले का है। तब से उसकी न तो नौकरी लगी और न ही उसके रुपये लौटाए 

इस संबंध में उसने सीओ सिटी को तहरीर दी थी। जिस पर उन्होंने मामले की जांच कराई। इस दौरान अनिल के बड़े भाई ने उसे धमकी भी दी। इसकी जांच के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दिनेश की तहरीर पर अनिल और उसके बड़े भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed