{"_id":"60f4783a8ebc3e0a0129aca8","slug":"one-and-a-half-hours-of-rain-made-the-weather-pleasant-the-city-became-a-pond-badaun-news-bly453574236","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे की झमाझम बरसात से सुहाना हुआ मौसम, शहर बना तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे की झमाझम बरसात से सुहाना हुआ मौसम, शहर बना तालाब
विज्ञापन
बदायूं। कई दिनों से तपिश झेल रहे लोगों को रविवार दोपहर तब राहत मिली, जब डेढ़ घंटे जमकर बारिश हुई। इससे तापमान तो नीचे गिरा ही, गर्मी से भी निजात मिल गई। करीब डेढ़ घंटे की बारिश के दौरान तमाम दुकानों और घरों में पानी भर गया।
नाले-नालियां चोक होने की वजह से शहर के कई इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। गांधी ग्राउंड को जानी वाली रोड पर दो से तीन फुट तक जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी निकासी के इंतजाम नहीं होने से देर रात तक पानी भरा हुआ था। इससे नगर पालिका के नाला सफाई अभियान की सच्चाई सामने आ गई।
घुटनों तक पानी से होकर निकले लोग
लावेला से गांधी ग्राउंड शिव मंदिर को जाना वाला रोड बारिश में पूरी तरह से तालाब में बन गया। इस रोड पर आने वाले लोगों को घुटनों तक पानी से होकर निकलना पड़ा। हालात ये कि जो लोग अपना इलाज कराने के लिए सकरी क्लीनिक की ओर निकले, उन्हें सड़क पर भरे पानी से होकर घरों को निकलना पड़ा।
विज्ञापन
छह सड़का और जोगीपुरा रोड पर भरा पानी
डेढ़ घंटे के हुई बारिश ने शहर नगर पालिका के सफाई के दावों की पोल खोल दी। शहर में छह सड़का से गांधी ग्राउंड को जाने वाले रोड पर जलभराव हो गया। हालत ये थी कि वहां से जिस दोपहिया वाहन चालक ने निकलने की कोशिश की, उसका वाहन बीच रास्ते में फंस गया। इसके बाद में वाहन सवार को पैदल-पैदल वाहनों को खींचकर लाना पड़ा। इधर, लावेला चौक से नगर पालिका को जाने वाले जोगीपुरा रोड पर भी एक फुट पानी भर गया था। रविवार होने की वजह से बाजार बंद था वरना बाजार गए लोगों को जलभराव से होकर निकलता पड़ता। तमाम बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
बिल्सी : बारिश से गर्मी से मिली राहत
बिल्सी। रविवार को कई बार रुक-रुककर हुई बरसात के बाद लोगों को गर्मी एवं उमस से काफी राहत मिली है। कई दिनों से लोगों का गर्मी से बुरा हाल था। जैसे ही दोपहर बाद आसमान में बादल छाए तो लोगों को एहसास होने लगा कि शाम तक बरसात हो जाएगी। जैसे ही शाम के पांच बजे और आसमान से धीमी-धीमी बरसात होना शुरू हो गई। जैसे-जैसे बरसात होती गई। मौसम धीरे-धीरे ठंडा होता गया। बरसात के बाद शाम को मौसम काफी सुहावना हो गया।
उझानी: सड़कों पर हुआ जलभराव
उझानी। दोपहर बाद हुई बारिश से एक तरफ जहां मौसम सुहाना हो गया। वहीं दूसरी ओर राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता। काफी देर बाद सड़क से पानी हटा। इसके बाद में यातायात सुचारू हो सका। वहीं उझानी के कुदरतगंज में बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई।
नाले गंदगी से पटे होने से हुआ जलभराव
नगर पालिका का दावा है कि सभी नालों की सफाई कराई जा चुकी है, लेकिन हकीकत ये है कि कई नाले गंदगी से पटे पड़े हैं। ऐसे में रविवार को हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हुआ। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र यादव का कहना है कि अधिकांश नाले साफ हैं। तेज बारिश में कुछ समय के लिए तो पानी भरता है लेकिन कुछ ही देर में पूरा पानी निकल भी गया।