फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On the second day, 72.22 percent of candidates appeared for the Police Sub-Inspector recruitment examination.

Budaun News: दूसरे दिन 72.22 फीसदी अभ्यार्थियों ने दी पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा

Mon, 16 Mar 2026 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
On the second day, 72.22 percent of candidates appeared for the Police Sub-Inspector recruitment examination.
उपनिरीक्षक की परीक्षा देने के लिए पहुंचे अभ्यार्थी। संवाद
बदायूं। पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) पद पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई। सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर और मैनुअल चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य संदिग्ध वस्तुओं को केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन

महिला अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश लागू किए गए। केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों ने महिला अभ्यर्थियों से मंगलसूत्र को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के आभूषण जैसे चेन, झुमके, कंगन और अंगूठी आदि उतरवा दिए। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर बाहर निकले कई अभ्यर्थियों के चेहरों पर संतोष दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय दिवस की परीक्षा जिले के सभी 15 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। प्रथम पाली में 4320 अभ्यर्थियों में से 3165 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1155 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत 73.26 रहा। वहीं, द्वितीय पाली में 4320 में से 3173 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 1147 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत 73.45 दर्ज किया गया। दो दिनों तक चली इस भर्ती परीक्षा में कुल 17,280 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 12,480 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 4,800 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों दिनों का कुल उपस्थिति प्रतिशत 72.22 रहा।



डीएम और एसएसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
डीएम अवनीश राय के साथ में एसएसपी अंकिता शर्मा ने शहर में बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे देखे। साथ ही अन्य व्यवस्थाएं देखीं, जो सही मिलीं।

उपनिरीक्षक की परीक्षा देने के लिए पहुंचे अभ्यार्थी। संवाद

उपनिरीक्षक की परीक्षा देने के लिए पहुंचे अभ्यार्थी। संवाद

उपनिरीक्षक की परीक्षा देने के लिए पहुंचे अभ्यार्थी। संवाद

उपनिरीक्षक की परीक्षा देने के लिए पहुंचे अभ्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed