{"_id":"4572b3fdf3195727ec7f9dbed38f3450","slug":"on-the-same-pyre-couple-the-funeral-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही चिता पर दंपति का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही चिता पर दंपति का अंतिम संस्कार
Ujani
Updated Tue, 28 Apr 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा हादसे में मृत अब्दुल्लागंज के अरविंद शर्मा और उसकी पत्नी पूनम के साथ मासूम अंश का मंगलवार को कछला गंगाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंश को जहां दफनाया गया, उसी के पास ही दंपति की एक ही चिता बनाकर मुखाग्नि दी गई।
विज्ञापन
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की शव यात्रा मंगलवार पूर्वाह्न में अब्दुल्लागंज से निकली तो मृतकों के घरवालों के साथ ग्रामीण महिला-पुरुष भी फफक पड़े। एमएलसी जितेंद्र यादव, भाजपा नेता उमेश राठौर और पीसी शर्मा भी शवयात्रा में शरीक होकर कछला गंगाघाट तक पहुंचे। अरविंद और पूनम के शव एक ही चिता पर रखे गए। मुखाग्नि भतीजे तरुण ने दी। मासूम अंश के शव को मां-बाप की चिता के पास ही बाबा राजेंद्र शर्मा ने दफनाया।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के वक्त मृत दंपति के बेटे कुनाल की हालत देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। वह बार-बार मां-बाप के शव से लिपट कर बिलखता रहा। पूर्व प्रधान रवेंद्र सक्सेना ने बताया कि कई लोगों ने गमगीन माहौल में दंपति के शव पर फूल भी चढ़ाए। शवयात्रा में ओमप्रकाश शर्मा, पंकज सक्सेना, आनंद मिश्रा, कमलकांत महाराज, अजब सिंह यादव, प्रधान रामप्रकाश फौजी समेत मृतकों के नाते-रिश्तेदार और आसपास गांव के ग्रामीण भी शामिल हुए। बता दें कि नौशेरा के पास सड़क हादसे में मासूम अंश के साथ दंपति और उसावां की वृद्धा रामकुमारी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन