फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On the pretext of bonus in online game, Jan Seva Kendra operator was cheated of Rs. 4.25 lakh

Budaun News: ऑनलाइन गेम में बोनस का झांसा, जनसेवा केंद्र संचालक से 4.25 लाख ठगे

Thu, 07 Aug 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of bonus in online game, Jan Seva Kendra operator was cheated of Rs. 4.25 lakh
बदायूं। साइबर ठगों ने जनसेवा केंद्र संचालक को ऑनलाइन गेम में 900 रुपये के बोनस का लालच दिया। उसके बाद उनके खाते से 4.25 लाख रुपये साफ कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जरीफनगर थानाक्षेत्र के गांव कस्बा दहगवां निवासी कुलदीप सिंह जनसेवा केंद्र चलाते हैं। वह एसबीआई बैंक के बिजनेस करेस्पाेंडेंट भी हैं। कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने टेलीग्राम एप पर एक ऑनलाइन गेम देखा था। उसे खेलने के एवज में उन्हें बोनस मिलने का झांसा दिया गया था। उन्होंने एक बार गेम खेला। इसके एवज में साइबर ठग ने उनके बैंक खाते में बोनस के रूप में 900 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

इससे वह लालच में आ गए। उन्होंने फिर से गेम खेला। इसमें भी उन्होंने बोनस मिलने का लालच दिया गया। इसके लिए साइबर ठग ने उन्हें टेलीग्राम एप पर ही एक लिंक दिया। ठग ने चैट के जरिए उन्हें लिंक खोलने के लिए कहा। उन्होंने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया। वैसे ही उनके बैंक खाते से तीन बार में 4.25 लाख रुपये तीन अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हो गए। पहली बार में 50 हजार रुपये लोकेंद्र सिंह, दूसरी बार में 1.28 लाख रुपये सूरज केवट व तीसरी बार में 2,47,110 रुपये फिरदौस बेगम के खाते में ट्रांसफर हुए। इससे उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल ही साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद साइबर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना प्रभारी विनोद कुमार वर्धन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज कराने की प्रक्रिया चल रही है। इससे पीड़ित की धनराशि को बैंक से होल्ड कराया जा सके। उन्होंने बताया कि लोगों को इस तरह के सोशल मीडिया एप पर चल रही ठगी से बचना चाहिए। अंजान लिंक नहीं खोलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed