{"_id":"690661de4a6fd044670703d5","slug":"on-the-orders-of-the-court-a-case-of-murderous-attack-was-registered-against-four-people-badaun-news-c-123-1-sbly1018-150093-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कोर्ट के आदेश पर चार लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कोर्ट के आदेश पर चार लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। मारपीट के मामले में जब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं तो फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मुर्गारा निवासी दौलतराम ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन, एफटीसी कोर्ट में दौलतराम ने वाद दायर किया था। बताया था कि दो अगस्त की रात आठ बजे वह दुकान से बीड़ी लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में कल्लू के घर के पास तिराहे पर सुरेश, लाखन उर्फ बिन्नाम व कमल सिंह, सुनील पकड़कर लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। इससे उसको गंभीर चोट आई।
सुरेश ने जान से मारने की नीयत से सिर में लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें उसका सिर फट गया। शोर सुनकर पत्नी कुसुमा व पुत्री संतोष तथा गांव के अन्य लोग मौके पर आ गए। उन्होंने आरोपियों को ललकारा तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर चोरों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है।