फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On the fourth day also, worship of Maa Chandraghanta was performed in the temples.

Budaun News: चौथे दिन भी मंदिरों में हुई मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना

Fri, 26 Sep 2025 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
On the fourth day also, worship of Maa Chandraghanta was performed in the temples.
बिल्सी के शि‌व शक्ति भवन में ज्वाला देवी का भक्तों द्वारा किया श्रृंगार। संवाद
बदायूं/ बिल्सी। नवरात्र के चौथे दिन जिले के प्रमुख मंदिरों में मां चंद्रघंटा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही और लोगों ने दीप जलाकर मां की आराधना की।
विज्ञापन

शहर के देवी शक्ति पीठ नगला मंदिर में विशेष पूजन विधि का आयोजन किया जिसमें हवन, मंत्रोच्चारण और आरती के साथ मां चंद्रघंटा की पूजा की। श्रद्धालुओं ने मां से सुख-समृद्धि, परिवार की रक्षा और स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों ने भक्तों को माता के गुणों और नवरात्र के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

माता के भक्तों ने अपने घरों और मंदिरों में दीप जलाकर मां चंद्रघंटा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। बिल्सी मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भक्तों ने मां ज्वाला देवी मंदिर में देवी भव्य शृंगार कर पूजा-अर्चना की। नगर के मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी स्थित देवी मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने मां का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed