उझानी। कछला के राधेलाल इंटर कॉलेज में भारत स्काउट-गाइड संस्था के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। पहले दिन प्रतिभागी बच्चों को आपदा से बचाव के गुर सिखाए गए।
शिविर शुरू होने पर शिक्षक रामदास ने स्काउट का ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग से युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा होता है। प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने उन्हें आपदा से बचाव के गुर सिखाए। साथ ही उन्हें स्काउट- गाइड के स्काउटिंग आंदोलन का इतिहास, स्काउट के नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना, राष्ट्रध्वज, स्काउट ध्वज के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर अनिल कुमार यादव, सुनीता माथुर, आशुतोष शर्मा, विपिन चौहान, राजेश उत्तम, निर्दोष कुमार, राहुल इंदवार, तपन गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद