{"_id":"6980ef37e23b3c7429018e64","slug":"on-mothers-day-160-women-underwent-check-ups-under-the-prime-ministers-scheme-badaun-news-c-123-1-sbly1035-156363-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर 160 महिलाओं ने कराया चेकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर 160 महिलाओं ने कराया चेकअप
विज्ञापन
उझानी में शिविर में परामर्श लेती गर्भवती महिलाएं। स्रोत: अस्पताल
- फोटो : 1
उझानी। प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर लगे शिविर में सोमवार दोपहर तक 160 गर्भवती महिलाओं ने पंजीकरण कराया। उनके खून की जांच कराने के साथ ही नियमित दिनचर्या में सुधार का परामर्श भी दिया गया। खून की कमी पाए जाने पर उन्हें दवाएं वितरित की गईं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शिविर प्रात: 10 बजे शुरू हुआ। चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार और चिकित्साधिकारी डॉ. हिना सबदर की मौजूदगी में स्वास्थ्य कर्मियों ने पंजीकरण किया। पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का चेकअप भी कराया गया। खून से जुड़ी सभी जांचों को परिसर में किया गया।
50 से अधिक महिलाओं में खून की कमी बताई गई है। उन्हें नियमित दिनचर्या में सुधार के साथ ही हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी गई। गर्भवती महिलाओं को जीवनरक्षक दवाएं भी मुहैया कराई गईं। साथ ही उनसे यह भी कहा गया कि वह जरूरत पड़ने पर चेकअप भी कराएं। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि 40 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया है। अल्ट्रासाउंड सरकारी योजना से फ्री में कराए जाते हैं। बता दें कि शिविर हर महीना चार दिन लगता है।
विज्ञापन
शिविर में 55 गर्भवती ने कराई जांच
म्याऊं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सक डॉ. खदीजा खातून ने बताया कि 55 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी जांच की गईं। इनमें प्रथम त्रैमासिक की 24, द्वितीय त्रैमासिक की 13, तृतीय त्रैमासिक की 11 तथा चतुर्थ त्रैमासिक की 7 गर्भवती महिलाएं शामिल रहीं। संवाद
बेहतर स्वास्थ्य के लिए गर्भवती महिलाओं लें पर्याप्त नींद
बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे शिविर में करीब 25 गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा परीक्षण कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने की सलाह दी गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जयश्री शर्मा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से अपने डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। संतुलित और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। नियमित व्यायाम के साथ ही भरपूर नींद लेनी चाहिए। इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. चारु गुप्ता, प्रतिक्षा भारद्वाज, सतेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

उझानी में शिविर में परामर्श लेती गर्भवती महिलाएं। स्रोत: अस्पताल- फोटो : 1