{"_id":"e439d6f409ab6397af9db8fdf824205d","slug":"on-indefinite-lay-in-kcla-sitting-bku-activists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला में बेमियादी धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला में बेमियादी धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
badaun
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवनदायनी के तट पर बने कछला ब्रिज स्टेशन का हॉल्ट बनाए जाने के विरोध में उतरे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जमकर विरोध किया। कार्यकर्ता ब्रिज स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की आवाज बुलंद करते हुए बेमियादी धरने पर बैठ गए। बोले, रेलवे अफसरों के जरिए मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
नव निर्मित ब्रिज हॉल्ट स्टेशन पर यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह की अगुवाई में जुटे कार्यकर्ताओं ने यह कहते हुए हॉल्ट का विरोध शुरू कर दिया कि कछला पूरे इलाके में इकलौता धार्मिक और पर्यटक स्थल है लेकिन रेलवे ने ब्राडग्रेज की ट्रेनें शुरू करने से पहले उसे पहले की तरह से ही हॉल्ट के रूप में बरकरार रखा है, जबकि मीटरगेज की ट्रेनों के संचालन के दौरान अफसरों ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि ब्राडगेज की लाइन शुरू होने पर हॉल्ट को स्टेशन के रूप में तब्दील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की आवाज भी बुलंद की। बोले, एक्सप्रेस ट्रेनों के नहीं रुकने से गंगा में आस्था रखने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं रेलवे अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्टेशन के पास ही धरना देने को बैठ गए। देर शाम यूनियन के उझानी नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा ने बताया कि धरना रेलवे अफसरों के जरिए मांग पूरी होने तक चलेगा। पहले दिन ही संत-महात्माओं ने भी धरना में शामिल होकर समर्थन किया। धरना पर राजेश कुमार सिंह, कश्मीरी लाल, सुरेंद्र शर्मा, नंदराम वर्मा, रामवीर सिंह, कृपाल सिंह, नक्षत्रपाल, नत्थूलाल वर्मा और मेवाराम आदि मौजूद बैठे।
विज्ञापन