{"_id":"6751fe77c84520ad8609bec6","slug":"on-courts-order-report-of-culpable-homicide-was-filed-against-three-people-badaun-news-c-123-1-sbly1018-130456-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
बदायूं। तमंचे के बल पर जबरन शराब पिलाते समय एक साल पहले युवक की हार्टअटैक पड़ने से मौत हो गई थी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो मामला कोर्ट तक पहुंच गया। न्यायालय के आदेश पर उघैती थाने पर तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव रेहटनी निवासी अमर सिंह ने गांव के ही तीन लोगों पर कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि 25 नवंबर 2023 को गांव का ही राकेश उसके बड़े भाई मोरपाल को सुबह करीब दस बजे नरैनी जाने की बात कहकर बुलाकर ले गया। शाम को करीब 7.30 बजे राकेश अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मोरपाल को मृत अवस्था में पशुशाला के कमरे में चुपके से डाल गया।
इससे पहले गांव के ही लोगों ने उसे जबरन शराब पिलाते टयूबवेल पर देखा था। तीनों लोग मोरपाल के ऊपर तमंचा व चाकू लेकर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी दौरान वह बेहोश कर जमीन पर गिर गया। पोस्टमार्टम में हार्टअटैक से मौत होना पाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर गैर इरादतन हत्या की धारा में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।