{"_id":"6af4b65c741030621b0e7d25","slug":"on-bhai-dooj-sisters-arrived-at-the-jail-applied-a-tilak-to-their-brothers-and-prayed-for-their-well-being-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177405-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भैयादूज पर जेल पहुंचीं बहनों ने भाइयों को तिलक कर मांगी सलामती की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भैयादूज पर जेल पहुंचीं बहनों ने भाइयों को तिलक कर मांगी सलामती की दुआ
विज्ञापन
बदायूं के जिला कारागार में भैया दूज के पर्व के दौरान जेल में बंद भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बां
बदायूं। भैयादूज पर बुधवार को जिला कारागार में भावुक माहौल देखने को मिला। सुबह से ही बहनें पूजा की थाली और मिठाई लेकर जेल पहुंचीं। यहां भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर और हाथ पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सलामती की दुआ मांगी। कई बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाई और जल्द घर लौटने की कामना की।
जेलर शैलेष कुमार सोनकर ने बताया कि भैया दूज पर जिला कारागार में बंद 260 पुरुष और 12 महिला बंदियों से मिलने के लिए कुल 524 परिजन पहुंचे। इनमें 379 महिलाएं, 10 पुरुष और 135 बच्चे शामिल रहे। सुबह से ही जेल के बाहर मुलाकात के लिए लोगों की कतारें लग गईं। मुलाकात की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बहनों और परिजनों को बारी-बारी से अंदर भेजा गया।
जेल के भीतर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर पर्व की परंपरा निभाई। लंबे समय बाद मुलाकात होने पर कई भाई-बहन भावुक नजर आए। बहनों ने भगवान से प्रार्थना की कि उनके भाइयों के जीवन में खुशियां लौटें। वे जल्द परिवार के बीच वापस आएं। पर्व को देखते हुए जेल प्रशासन ने खुली मुलाकात की व्यवस्था की थी। बैठने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराई गई, ताकि बहनों और परिजनों को परेशानी न हो। दिनभर मुलाकात का सिलसिला जारी रहा।